Search

 
 
 

हजारीबाग: चौपारण में विधायक ने ग्रामीणों के बीच बांटी धोती और साड़ी

 
Hazaribagh: जिले के चौपारण प्रखंड स्थित बेला पंचायत के सभी जन वितरण प्रणाली दुकान में रविवार को शिविर लगाकर धोती-साड़ी व लुंगी का वितरण किया गया. मुख्य अतिथि विधायक उमा शंकर अकेला के साथ पंचायत समिति सदस्य कुमारी खुशबू गुप्ता, पूर्व मुखिया मुरली प्रसाद दांगी और समाजसेवी बीरबल साहू ने संयुक्त रूप से कार्डधारियों के बीच धोती-साड़ी व लुंगी का वितरण किया. इस क्रम में जन वितरण प्रणाली दुकान खरहुवां में आशा देवी के दुकान, भुषणडीह में सहयोग महिला मंडल, बेला में रामेश्वर महतो, अकुरहवा में बैजनाथ साव और रानिक में शालीग्राम सिंह की पीडीएस दुकान में धोती, साड़ी और लुंगी का वितरण किया गया. मौके पर नीरज सिंह, मीठु राणा, रामेश्वर महतो, शंकर दांगी, मो वहाब और गणेश सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे. विधायक ने कहा कि सोना सोबरन धोती-साड़ी योजना के तहत झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यह योजना गरीबों के लिए लागू किया है. इसे भी पढ़ें- झामुमो">https://lagatar.in/jmm-mla-lobin-formed-jharkhand-bachao-morcha/">झामुमो

विधायक लोबिन ने बनाया “झारखंड बचाओ मोर्चा”
उन्होंने कहा कि साल में दो बार लाभुकों के बीच धोती, साड़ी और लुंगी का वितरण किया जा रहा है. कहा कि जो लोग इस धोती-साड़ी को नापसंद करते हैं, वे अपना राशन कार्ड सरेंडर कर दें, ताकि उसके स्थान पर दूसरे गरीबों का भला हो सके. वहीं पंचायत समिति सदस्य कुमारी खुशबू गुप्ता ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में कोई परेशानी हो, तो उनसे संपर्क करें. समाधान करने का प्रयास किया जाएगा. इसे भी पढ़ें- मोदी">https://lagatar.in/jdu-will-not-be-included-in-modi-cabinet-decision-on-rejection-of-demand-for-two-ministerial-posts/">मोदी

कैबिनेट में शामिल नहीं होगा JDU, दो मंत्री पद की मांग खारिज होने पर फैसला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही