Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : मृतकों के परिजनों को विधायक ने सौंपा पांच-पांच लाख का चेक

Barkagaon : बड़कगांव के सिरमा में विधायक अंबा प्रसाद ने तीन मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए का चेक सौंपा. हजारीबाग जिला अंतर्गत बड़कागांव प्रखंड के सिरमा में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के दिन जुलूस की गाड़ी से 11 हजार वोल्ट बिजली का तार सट गया था. इसके चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई थी. बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता महादेव मुर्मू ने रविवार को मुआवजा राशि का वितरण कराया. वहीं विधायक ने पीड़ित परिजनों को आगे भी हर संभव मदद उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया. मृतक मोहम्मद सरफराज के पिता मोहम्मद अब्बास, ओबेदुल्ला की पत्नी नसीमा खातून और मोहम्मद नियामत की पत्नी तरहारुण खातून को चेक सौंपा गया. विधायक ने कहा कि ऐसी दर्दनाक घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो, इसके लिए कार्य किया जाएगा. इसे भी पढ़ें: देवघर">https://lagatar.in/deoghar-in-the-meeting-of-the-bjp-state-executive-committee-a-strategy-is-being-made-to-surround-the-hemant-government/">देवघर

: बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी समिति की बैठक में हेमंत सरकार को घेरने की बन रही रणनीति

मौके पर ये थे मौजूद

मौके पर मुख्य रूप से प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, पंचायत मुखिया इस्मत आरा, जिप प्रतिनिधि मोहम्मद इब्राहिम, पंसस प्रतिनिधि इरफान खान, विधानसभा महासचिव आनंद मेहता, बिजली विभाग के एसडीओ राजेश निरंजन टोप्पो, सदर मो.अमानत अली, सेक्रेटरी मोहम्मद अजहर, उप मुखिया मनोज कुमार, वार्ड खुर्शीद आलम, अफताब आलम, मुखिया प्रतिनिधि आसिम अरशद समेत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें:धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-demand-for-case-diary-on-bail-application-of-dhulu-in-case-of-conspiracy-and-firing/">धनबाद

: षड्यंत्र रुच फायरिंग के मामले में ढुलू की जमान अर्जी पर केस डायरी की मांग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही