Search

 
 
 

हजारीबाग : विधायक ने किया पूजा पंडाल का उद्घाटन, देवी दर्शन के लिए उमड़े भक्त

 
Chouparan : चौपारण में विधायक उमाशंकर अकेला ने पूजा पंडाल का उद्घाटन किया. पंडालों के पट खुलते ही प्रतिमा दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र में भी कई स्थानों पर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की जा रही है. पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दुर्गा पंडाल का पट खोला. पंडालों में मां दुर्गा की एक झलक देखने के लिए श्रद्धालु आतुर रहे. पंडालों में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं. पूजा और मेला घूमने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए पुलिस के जवानों को चौक-चौराहों एवं पंडालों के पास मौजूद रहने को कहा गया है. सप्तमी को मां दुर्गा के कालरात्रि स्वरूप की पूजा-अर्चना आस्था, श्रद्धा और भक्तिभाव से की गई. मौके पर जिला परिषद सदस्य रवि शंकर अकेला, एसडीओ पूनम कुजूर, डीएसपी नाजिर अख्तर, थाना प्रभारी शंभू नंद ईश्वर, बीडीओ प्रेमचंद सिन्हा एवं कमिटी के सभी सदस्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-रांची:">https://lagatar.in/ranchi-accused-of-cheating-in-name-providing-loan-to-womens-group-arrested/">रांची:

महिला समूह को लोन दिलाने के नाम पर ठगी का आरोपी गिरफ्तार
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/mla-akela-chouparan_981-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" /> [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही