Search

 
 
 

हजारीबाग : विधायक ने किडजी स्कूल का किया उद्घाटन

 
शैक्षणिक संस्थान का उदय होना स्वागतयोग्य कदम : मनीष जायसवाल Hazaribagh: सदर विधायक मनीष जायसवाल ने सदर प्रखंड क्षेत्र के ग्राम सिन्दूर विनोबा भावे नगर में किड्जी स्कूल का उद्घाटन फीता काटकर किया. मौके पर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि शिक्षा से ही परिवर्तन लाया जा सकता है. अज्ञानता रूपी अंधकार को मिटाने के लिए ज्ञान रूपी प्रकाश का होना नितांत आवश्यकता है. ऐसे शैक्षणिक संस्थान ग्रामीण परिवेश के बच्चों को शिक्षित करने में बेहद कारगर साबित होते हैं. विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि शिक्षा का महत्व इसी बात से समझा जा सकता है कि लोग पेट काटकर भी अपने बच्चों को पढ़ाना- लिखना चाहते हैं, उन्हें शिक्षित बनाकर एक सभ्य नागरिक के रूप में विकसित करना चाहते हैं. विधायक ने नए शैक्षणिक संस्थान किड्स स्कूल के संचालक समूह को बधाई दी और उनके संस्थान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. बता दें कि इस विद्यालय में अनुभवी शिक्षकों और मार्गदर्शकों की टीम के द्वारा शिक्षा दी जायेगी. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-saraswati-puja-celebrated-with-pomp-in-isect-university/">हजारीबाग

: आईसेक्ट विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाई गई सरस्वती पूजा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही