Search

 
 
 

हजारीबाग: विधायक ने किया बंगाली कॉलोनी का निरीक्षण, समस्या के समाधान का दिया आश्वासन

 
Hazaribagh : हजारीबाग के विधायक मनीष जायसवाल ने शहर के वार्ड-18 स्थित ओकनी बंगाली कॉलोनी का निरीक्षण किया. साथ ही लोगों की समस्याओं से रूबरू हुए. लोगों ने विधायक को बताया कि यहां के लोग नाली की समस्या से परेशान हैं. इसके अलावा बिजली और पानी की समस्याओं के निदान पर भी सकारात्मक चर्चा विधायर ने की. मनीष जायसवाल ने जल्द विधायक निधि से नाली निर्माण कराने और विभाग से वार्ता कर बिजली की समस्या का निदान कराने का भरोसा दिलाया. वहीं नल से जल योजना के तहत इस मोहल्ले को पूर्ण कवर्ड करने का भी आश्वासन लोगों को दिया. विधायक ने कहा कि हजारीबाग का कोई भी क्षेत्र विकास से अछूता नहीं रहे और जरूरी समस्याओं का समय से निदान हो सके, इसके लिए वह हमेशा तत्पर रहते हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/Untitled-1-11.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

ये रहे मौजूद

मौके पर स्थानीय उमेश कुमार सिन्हा, अविनाश कुमार सिंह, विशाल वर्मा, दिव्यनारायण सिंह, पंकज कुमार, नागेंद्र कुमार, सुबोध कुमार, अरुण कुमार, सरदार अनूप सिंह, सदर विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें: राहुल">https://lagatar.in/hearing-in-jharkhand-high-court-on-rahul-gandhis-petition-tomorrow-challenged-the-order-to-appear-physically/">राहुल

गांधी की याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई कल, सशरीर हाजिर होने के आदेश को दी है चुनौती
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही