Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग: विधायक मनीष जायसवाल ने किया हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का उद्घाटन

Hazaribagh : हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र के वार्ड-22 स्थित दक्षिणी शिवपुरी में बुधवार को अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का उद्घाटन विधायक मनीष जायसवाल ने किया. शिव मंदिर के पास स्थित पुराने पंचायत भवन को नगर निगम के 15 वें वित्त आयोग मद के करीब 21 लाख रुपए से अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में तब्दील किया गया है. मौके पर स्थानीय लोगों ने स्थानीय समस्याओं पर विधायक का ध्यान आकृष्ट कराया. विधायक ने लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे. विधायक ने यह भी कहा कि शिवपुरी से सदर अस्पताल की दूरी बेहद करीब है. ऐसे में शिवपुरी मुहल्ले में इस सेंटर की उपयोगिता सुनिश्चित हो सके, इसके लिए सभी को इसकी जिम्मेवारी लेनी पड़ेगी.

ये रहे मौजूद

मौके पर वार्ड पार्षद रेशिका लाल, पूर्व मुखिया चंदन कसेरा, समाजसेवी प्रभात प्रधान, चंदन पाठक, मोहर दास, अमर सिन्हा, अजय सिन्हा, संजय सिन्हा, अनिल मिश्रा, विनय सिंह, हीरा प्रसाद, रंजित उपाध्याय, डब्बू कसेरा, श्रीकांत सिंह, रोहित कुमार, पप्पू सिंह, कुंदन पाठक, ऋषभ कसेरा, प्रदीप सिन्हा, लक्ष्मण पांडेय सहित कई लोग मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-investigation-team-will-be-formed-in-the-death-of-ism-professor/">धनबाद

: आइएसएम प्रोफेसर की मौत मामले में गठित होगी जांच टीम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही