Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग: विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, सुखाड़ घोषित करने की मांग

Advertisement
Advertisement
Hazaribagh: जिले में सुखाड़ की स्थिति पर सदर विधायक मनीष जायसवाल के मीडिया प्रभारी रंजन चौधरी ने जानकारी दी. रंजन ने बताया कि राज्य में मौसम की बेरुखी के कारण हजारीबाग समेत पूरे प्रदेश में कमोवेश सुखाड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है. केंद्र सरकार ने हजारीबाग को सूखाग्रस्त घोषित भी कर दिया है, लेकिन राज्य सरकार की ओर से अब तक कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई है. उन्होंने कहा कि हजारीबाग समेत झारखंड प्रदेश के सूखाग्रस्त होने की स्थिति को लेकर लगातार किसानों के दर्द और उनकी बदहाली से राज्य सरकार को कोई लेना-देना नहीं है. हजारीबाग सदर विधायक करीब 20 दिन पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कृषि मंत्री बादल पत्रलेख को पत्र लिखकर सुखाड़ की चिंता व्यक्त की थी. साथ ही हजारीबाग सहित पूरे झारखंड प्रदेश को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने और किसानों को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की थी. वर्तमान झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान विधायक मनीष जायसवाल ने झारखंड को अविलंब अकाल क्षेत्र घोषित करने की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन भी किया. गुरुवार को विधायक मनीष जायसवाल ने राज्य के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख से किसानों और गौ आश्रयों में पल रहें गौवंशों की चिंता को लेकर विशेष मुलाकात की. विधायक ने कृषि मंत्री से हजारीबाग समेत राज्य के अन्य जिलों को तत्काल अकाल क्षेत्र घोषित कर किसानों को राहत देने की मांग की. विधायक ने किसानों के हित में सरकार से 25 हजार रुपए प्रति एकड़ मुआवजा देने, वैकल्पिक फसल योजना बनाने व किसानों को कम पानी में उगने वाली फसल का बीज उपलब्ध कराने और बिजली बिल माफ करने की मांग की. साथ ही किसानों को डीजल में 50% अनुदान देने, किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किसानों को दो लाख रुपए तक का ऋण उपलब्ध कराने, ऋण वसूली प्रक्रिया को तत्काल रोक लगाने और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लागू कर लता धान अधिप्राप्ति की राशि का संपूर्ण भुगतान अविलंब करने की मांग की. इसे भी पढ़ें- BREAKING">https://lagatar.in/breaking-high-court-bans-promotion-in-the-state-know-the-whole-matter/">BREAKING

: हाईकोर्ट ने राज्य में प्रमोशन पर लगायी रोक, जानें पूरा मामला
विधायक मनीष जायसवाल ने झारखंड प्रदेश में संचालित किए जाने वाले पिंजरापोल गौशाला हजारीबाग सहित अन्य गौशालाओं में पलने वाले गौवंशों के लिए चारा (आहार) का उत्तम प्रबंध के लिए तत्काल सभी गौशालाओं के लंबित भुगतान की भी मांग कृषि मंत्री से की. विधायक ने बताया कि कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और तत्काल इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाने का भरोसा दिया. इसे भी पढ़ें- नेशनल">https://lagatar.in/national-herald-case-congresss-anger-on-the-seventh-sky-said-rahul-do-whatever-you-have-to-do-we-are-not-afraid-of-narendra-modi/">नेशनल

हेराल्ड केस : कांग्रेस का गुस्सा सातवें आसमान पर, बोले राहुल, जो करना है कर लो…हम नरेंद्र मोदी से डरने वाले नहीं हैं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही