Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव की विधायक अंबा प्रसाद ने टेट विसंगति सहायक अध्यापकों के बढ़े हुए मानदेय के मामले में गुरुवार को डीएसई से मुलाकात की. इस दौरान विधायक अंबा प्रसाद ने उन्हें पत्र सौंपते हुए कहा कि राज्य परियोजना निदेशक की ओर से सभी जिलों में टेट विसंगति सहायक अध्यापकों के बढ़े हुए मानदेय देने के लिए 17 अप्रैल को ही पत्र प्रेषित किया गया था. लेकिन हजारीबाग जिले में बढ़े हुए मानदेय का लाभ सहायक अध्यापकों को प्राप्त नहीं हो रहा है. इस पर डीएसई ने कहा कि कुछ कागजी प्रक्रिया पूरा करने के बाद जल्द ही सहायक अध्यापकों को इसका लाभ दिया जायेगा. इधर सहायक अध्यापकों ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि काफी दिनों से इस मामले को लेकर लगातार प्रयासरत थे. अब विधायक अंबा प्रसाद की पहल पर उन्हें बढ़ा हुआ मानदेय मिलेगा. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-cutter-forcibly-took-away-the-trees-seized-by-the-forest-department-complaint-to-the-department/">जमशेदपुर
: वन्य विभाग द्वारा जब्त किए गए पेड़ जबरन उठाकर ले गया काटने वाला, विभाग से शिकायत [wpse_comments_template]
हजारीबाग : सहायक अध्यापक के मानेदय मामले में विधायक ने की डीएसई से मुलाकात

Leave a Comment