कार्यालय प्रभारी की मांग पर ट्रांसफार्मर देने से किया था इनकार सदर विधानसभा क्षेत्र में जले हुए हैं दो दर्जन ट्रांसफार्मर, कार्यशैली नहीं सुधारी तो जनता सुधार देगी : मनीष जायसवाल Hazaribagh : हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने गुरुवार को सिंदूर स्थित बिजली विभाग के टीआरडब्ल्यू (ट्रांसफॉर्मर रिपेयरिंग वर्कशॉप) के कार्यपालक अभियंता को उस वक्त फटकार लगाई, जब उन्होंने ट्रांसफार्मर देने से मना कर दिया. टीआरडब्ल्यू के कार्यपालक अभियंता सुब्रत बनर्जी के यहां उपस्थित नहीं रहने पर विधायक उनसे मोबाइल पर बात कर रहे थे. विधायक ने कहा कि ट्रांसफार्मर रहते हुए ग्रामीणों को अंधेरे में रखना बिजली विभाग की घोर लापरवाही है. आप लोगों की लालफीताशाही और मनमानी के कारण जनता त्राहिमाम कर रही है. उन्होंने कहा कि हजारीबाग में बिजली सप्लाई की इतनी खराब स्थिति पहले कभी नहीं हुई थी. सदर विधानसभा क्षेत्र में फिलहाल करीब दो दर्जन ट्रांसफार्मर जले हुए हैं.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/dddd.jpg"
alt="" width="600" height="300" /> इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-dr-ajit-kumar-sinha-became-vice-chancellor-in-charge-of-vinoba-bhave-university/">हजारीबाग
: डॉ अजीत कुमार सिन्हा बने विनोबाभावे विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति
का असर : CWC अध्यक्ष के भाजपा ज्वाइन करने पर डीसी गंभीर, महिला बाल विकास विभाग को लिखा पत्र [wpse_comments_template]
alt="" width="600" height="300" /> इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-dr-ajit-kumar-sinha-became-vice-chancellor-in-charge-of-vinoba-bhave-university/">हजारीबाग
: डॉ अजीत कुमार सिन्हा बने विनोबाभावे विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति
बिजली विभाग सुधारे कार्यशैली- विधायक
बिजली विभाग की सहूलियत के लिए ग्रामीणों से संपर्क साधकर जले हुए ट्रांसफार्मर को हमलोग गंतव्य स्थान तक पहुंचाते हैं और उसे फिर ग्रामीण अपने तरीके से ही ले जाते हैं, जबकि यह बिजली विभाग का काम है. विधायक ने कहा कि विभागीय अधिकारी अपनी कार्यशैली में सुधार लाएं, अन्यथा जनता सुधार देगी.इस पर कार्यपालक अभियंता ने विधायक को आश्वस्त किया कि आज ही कुसुंभा का ट्रांसफार्मर मिल जाएगा. बाद में कुसुंभा के ग्रामीणों को ट्रांसफार्मर उपलब्ध करा दिया गया. दरअसल विधायक के निर्देश पर उनके कार्यालय प्रभारी विशेषांक वर्मा ने अभियंता से बात की थी और कुसुंभा वासियों को ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने को कहा था. इस पर अभियांता ने टीआरडब्ल्यू में ट्रांसफार्मर रहते हुए कागजी कार्रवाई की बात कर देने से मना कर दिया और कहा कि कल ही एक ट्रांसफार्मर दिया गया है, अभी नहीं दे पाएंगे. इसे भी पढ़ें :खबर">https://lagatar.in/effect-of-news-dc-gambhir-on-cwc-president-joining-bjp-wrote-a-letter-to-women-and-child-development-department/">खबरका असर : CWC अध्यक्ष के भाजपा ज्वाइन करने पर डीसी गंभीर, महिला बाल विकास विभाग को लिखा पत्र [wpse_comments_template]
Leave a Comment