Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : शिक्षा मंत्री के निधन पर मोमिन कॉन्फ्रेंस व शिक्षक संघ ने जताया शोक

Hazaribagh: हजारीबाग के ऑल इंडिया मोमिन कॉन्फ्रेंस के जिला कार्यकारी अध्यक्ष व झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष मोहम्मद जहांगीर अंसारी ने शिक्षा मंत्री के निधन पर दुख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि शिक्षा के प्रति जागरूक रहने वाले जगन्नाथ महतो के निधन से शिक्षा जगत को भारी नुकसान हुआ है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है. उनके कार्यकाल में सहायक अध्यापकों को सम्मानजनक वेतन प्राप्त हुआ व समस्त शिक्षा विभाग को उम्मीद थी कि उनके कार्यकाल में सहायक अध्यापकों की सारी समस्याओं का समाधान हो जायेगा. साथ ही रिक्त पदों पर शिक्षकों की बहाली भी होगी, लेकिन नियती को कुछ और ही मंजूर था. मौके पर संघ के जिला महासचिव दिलीप कुमार सिन्हा, शिक्षक मोहम्मद इकराम उद्दीन अंसारी, मोहम्मद नूर उल हुदा अंसारी, मोहम्मद इजहार अंसारी, मोमिन कॉन्फ्रेंस से कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम रजा, मोमिन कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय सचिव डॉ अनवर हुसैन, मोहम्मद आबिद अंसारी, अधिवक्ता मोहम्मद आफताब आलम, शिक्षक मोहम्मद मंसूर आलम, मोहम्मद साबिर अंसारी आदि मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें: विश्व">https://lagatar.in/workshop-organized-on-the-theme-health-for-all-on-world-health-day-presided-over-by-additional-chief-secretary/">विश्व

स्वास्थ्य दिवस पर “सभी के लिए स्वास्थ्य” थीम पर कार्यशाला का आयोजन, अपर मुख्य सचिव ने की अध्यक्षता
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही