Search

 
 
 

हजारीबाग: ट्रैफिक उल्लंघन पर 1 करोड़ से ज्यादा की वसूली, 22000 चालान कटे

 
Hazaribag : हजारीबाग यातायात पुलिस ने ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के मामले में 1.21 करोड़ की राजस्व वसूली सालभर में की. इस दौरान 22000 चालान काटे गए. एसपी मनोज रतन चोथे ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि बिना ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस और हेलमेट पहने वाहन चलाना कानूनन जुर्म और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन है. तीन या उससे अधिक लोडिंग और बिना सीट बेल्ट और अत्याधिक रफ्तार से वाहन चलाने वालों से भी जुर्माना वसूला गया. उन्होंने बताया कि जिले के विभिन्न थाना पुलिस की ओर से यातायात संबंधी कई जागरुकता अभियान भी चलाए गए. इस संबंध में स्कूल-कॉलेजों में कार्यक्रम भी किए गए. पर्व-त्योहारों में जिलेवासियों को यातायात में बेहतर सुविधाएं प्रदान की गईं. हजारीबाग जिला अंतर्गत वाहन दुर्घटना से संबंधित कुल 212 केस दर्ज हुए. इसे भी पढ़ें - हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-five-arrested-in-dadikala-firing-search-for-mastermind-continues/">हजारीबाग:

 डाड़ीकला गोलीकांड में पांच गिरफ्तार, मास्टरमाइंड की तलाश जारी

इस साल मिलेगी सौगात और पूरे होंगे लक्ष्य

एसपी ने बताया कि शहरवासियों के लिए इस साल यातायात पुलिस ट्रैफिक सिग्नल की सौगात देगी. शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर ट्रैफिक प्वाइंट बनेगी. सभी चौक-चौराहों पर जेब्रा कॉसिंग भी बनेगा. पोस्टों पर उचित बल उपलब्ध कराना, प्राथमिक उपचार की सुविधा प्रदान करना और आम जनों में ट्रैफिक नियमों से संबंधित जागरूकता फैलाना इस वर्ष यातायात पुलिस का लक्ष्य है. इसे भी पढ़ें - सालखन">https://lagatar.in/salkhan-should-go-to-odisha-and-do-politics-tribals-and-jains-have-been-worshiping-together-in-parasnath-for-centuries-minister-jagarnath-mahato/">सालखन

ओड़िशा जाकर राजनीति करें, पारसनाथ में आदिवासी व जैनी सदियों से मिलजुलकर पूजा करते आए हैं : मंत्री जगरनाथ महतो
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही