Search

 
 
 

हजारीबाग : विभिन्न पंचायतों के 100 से अधिक मुखिया सम्मानित

 
Hazaribagh : आईसेक्ट विश्वविद्यालय हजारीबाग की ओर से रविवार को जिले की विभिन्न पंचायतों के रहनुमाई करने वाले मुखिया एवं मुखिया प्रतिनिधियों के लिए तरबा-खरबा स्थित विश्वविद्यालय के मुख्य कैंपस सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इसमें सदर, बरही, बड़कागांव, बरकट्ठा, चलकुशा, डाड़ी, केरेडारी, चुरचु, दारू, विष्णुगढ़, चौपारण, इचाक, पदमा, कटकमसांडी, कटकमदाग व टाटीझरिया प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के 100 से अधिक मुखिया, मुखिया प्रतिनिधियों व समाजसेवियों को आईसेक्ट विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पीके नायक, कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद व डीन एडमिन डॉ एसआर रथ ने सम्मानित किया. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-van-mahotsav-begins-appeal-to-people-to-plant-more-and-more-trees/">घाटशिला

: वन महोत्सव शुरू, लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील

गांवों का विकास अहम- कुलसचिव

कार्यक्रम में कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है और आधे से अधिक आबादी गांवों में बसती है. ऐसे में गांवों का विकास अहम है और इन गांवों व पंचायतों को तरक्की की राह पर अग्रसर करने में अहम भूमिका निभाने वाले मुखिया, मुखिया प्रतिनिधियों व समाजसेवियों की भूमिका महत्वपूर्ण है. यही वजह है आईसेक्ट विश्वविद्यालय की ओर से इन्हें सम्मानित करने का प्रयास किया गया. वहीं विभिन्न पंचायतों के मुखिया व मुखिया प्रतिनिधियों ने कहा कि झारखंड का शायद यह पहला कार्यक्रम है जब पंचायत प्रतिनिधियों को तवज्जो दी गई और मुखिया एवं मुखिया प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया. उन्होंने कहा कि आईसेक्ट विश्वविद्यालय का यह सकारात्मक कदम सराहनीय है. इस बीच आईसेक्ट विश्वविद्यालय की चांदनी कुमारी व मेगा स्किल सेंटर के धीरेंद्र कुमार ने पीपीटी के जरिए विश्वविद्यालय एवं मेगा स्किल सेंटर की विस्तृत जानकारी दी. इसे भी पढ़ें :बड़कागांव:">https://lagatar.in/barkagaon-ban-imposed-on-plucking-sakhua-leaves-and-branches-in-sawan/">बड़कागांव:

सावन में सखुआ के पत्ते व डालियां तोड़ने पर लगायी गयी रोक

मौके पर ये रहे मौजूद

कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय की संगीत की प्राध्यापिका कुमारी सीमा के स्वागत गान से हुई. इस दौरान वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग एचओडी रितेश कुमार ने गीत गाकर खूब वाहवाही बटोरी. मंच संचालन आईसेक्ट विश्वविद्यालय के पीआरओ मो शमीम अहमद ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में विश्वविद्यालय के एडमिन एआर विजय कुमार, कृषि विभाग डीन डॉ अरविंद कुमार, डॉ सत्य प्रकाश, प्रभात किरण, फरहीन सिद्दीकी, सौरभ सरकार, राज तिवारी, चांदनी कुमारी, रंजू, अनीमा कुमारी, मीना कुमारी, पूर्णिमा कुमारी, चंदन कुमार, उपेंद्र कुमार, अमित कुमार, राजेश कुमार, संजय कुमार, सन्नी, धीरेंद्र कुमार, राज शर्मा, रजनीकांत, रोहित कुमार सहित अन्य की भूमिका अहम रही. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही