Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : जनता दरबार में आए तीन दर्जन से अधिक मामले, DC ने निष्पादन करने का दिया निर्देश

Hazaribagh : हजारीबाग की डीसी नैंसी सहाय ने मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया. जिसमे 3 दर्जन से अधिक मामलों के आवेदन आए. डीसी ने संबंधित अधिकारियों को सभी मामलों के निष्पादन का निर्देश दिया. जनता दरबार में फरियादियों ने आम गैर मजुरूआ रास्ते में जबरन मकान बनाने, एलपीसी निर्गत करने, पारिवारिक विवाद निपटारा, अधिग्रहित भूमि के मुआवजा भुगतान, बरही के कटीयोन में सामुदायिक भवन निर्माण, जीविकोपार्जन के लिए रोजगार उपलब्ध कराने, पीएम आवास योजना में अनिमियतता, खतियानी जमीन हड़पने, भू-रैयतों का मुआवजा भुगतान करने आदि के आवेदन आए. वहीं रोजगार, मनरेगा, भूमि, म्यूटेशन, पेंशन, भूमि अधिग्रहण, आवास, राशन आदि समस्याओं से संबंधित आवेदन भी दिए गए. उन आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को हस्तांतरित करते हुए निष्पादन के निर्देश दिए गए.  इसे भी पढ़ें: सज़ा">https://lagatar.in/rahul-was-punished-but-bjp-is-scared/">सज़ा

राहुल को सुनाई गई पर डरी हुई है भाजपा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही