Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : जनता दरबार में आए दो दर्जन से अधिक मामले, डीसी ने निष्पादन का दिया आदेश

Hazaribagh : डीसी नैंसी सहाय ने मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया. साप्ताहिक आयोजित होने वाले जनता दरबार में लगभग दो दर्जन से अधिक मामलों के आवेदन आए. नागरिकों की फरियाद को सुन डीसी ने संबंधित अधिकारियों को जांचोपरांत न्याय सम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उपायुक्त वेश्म में आयोजित जनता दरबार में फरियादियों ने आम गैर मजरुवा रास्ते में जबरन मकान बनाने, एलपीसी निर्गत करने, पारिवारिक विवाद निपटारा, अधिग्रहित भूमि के मुआवजा भुगतान, बरही के कटीयोन में सामुदायिक भवन निर्माण, जीविकोपार्जन के लिए रोजगार उपलब्ध कराने, पीएम आवास योजना में अनिमियतता, खतियानी जमीन हड़पने, भू-रैयतों के मुआवजा भुगतान करने समेत विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन आए. उन आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को हस्तांतरित करते हुए निष्पादन के निर्देश दिए गए. इसे भी पढ़ें : HC">https://lagatar.in/hc-asked-whether-a-committee-has-been-formed-to-refund-the-money-of-people-affected-by-chit-fund-companies/">HC

ने पूछा-चिटफंड कंपनियों से प्रभावित लोगों के पैसा वापसी के लिए कमिटी बनी है या नहीं
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही