Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : 2 बच्चे की मां 5 बच्चे के पिता के साथ फरार

Chauparan: प्यार में उम्र आड़े नहीं आता. कहा जाता है कि प्यार का खुमार जब सर चढ़ कर बोलने लगता है तो उम्र 55 में भी दिल बचपन का हो जाता है. कुछ ऐसा ही मामला चौपारण कें बेलाही पंचायत में प्रकाश में आया है. इस संबंध में पंचायत बेलाही के ग्राम पचरुखी निवासी सकलदेव कुमार, पिता-रोहन भुईयां ने थाना में आवेदन दिया है. इसे भी पढ़ें :लालू">https://lagatar.in/jharkhand-rjd-general-secretary-irfan-met-lalu-yadav-discussed-the-strength-of-the-organization/">लालू

यादव से मिले झारखंड राजद के महासचिव इरफान, संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा

55 हजार नकद और जेवर भी साथ ले गई महिला

सकलदेव कुमार ने थाना में दिए आवेदन में लिखा है कि 24 मई को लगभग 3 बजे दिन में घर से नकद 55 हजार रूपए, 25 भर चांदी का जेवर, बैंक पासबुक, आधार कार्ड और एटीएम कार्ड लेकर और अपने दोनों बच्चों को छोड़कर उसकी पत्नी गायब हो गई. उस वक्त सकलदेव कुमार मजदूरी करने दूसरे गांव गया हुआ था. शाम को घर वापस आया तो देखा कि पत्नी नहीं है. पिता से पूछा तो उन्होंने कहा कि विक्रम भुईयां, पिता-स्व जग्गू भुईयां, ग्राम ठूठी, थाना चौपारण (हजारीबाग) का फोन आया था. दोनों के बीच लंबे समय तक बातचीत हुई, उसके बाद वह बगैर कुछ बोले घर से फरार हो गई. दो-तीन दिन से खोजबीन करने पर पता चला कि विक्रम भुईयां मेरी पत्नी को फोन पर बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया और मुंबई में रखे हुए है. इस संबंध में थाना प्रभारी शंभु नंद ईश्वर ने कहा कि आवेदन दिया गया है. इस पर आगे की कार्रवाई की जा रही है. इसे भी पढ़ें :गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-two-minor-bike-thieves-arrested-with-master-key/">गिरिडीह

: दो नाबालिग बाइक चोर मास्टर चाभी के साथ गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही