Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : प्रेमी संग एक बच्चे की मां फरार

Barkatha: बरकट्ठा थाना क्षेत्र के पंचायत कपका के मासीपीढ़ी गांव निवासी मुकेश मंडल, उम्र 30 वर्ष, पिता गेंदो महतो ने गांव के ही युवक कुश कुमार पिता बीरबल महतो पर अपनी पत्नी सुनीता देवी (काल्पनिक नाम) को भगाकर ले जाने का आरोप लगाया है. इस बाबत विवाहित के पति ने एक लिखित आवेदन बरकट्ठा थाना को दिया है. इसमें उन्होंने अपने लिखित आवेदन में कहा है कि मैं उड़ीसा में रहकर दैनिक मजदूरी करता हूं. मुझे दिनांक 21 अप्रैल को सुबह 6 बजे मेरी मां ने फोन पर जानकारी दी कि तुम्हारी पत्नी कुश कुमार के साथ तुम्हारे दो वर्ष के बच्चा को लेकर फरार हो गई है. सूचना पाकर मैं जब घर आया तो देखा कि घर में रखा 50,000 नक़द, सोना का चेन, सोना का कानबाली, सोना का ताबीज और सोना का अंगूठी लेकर फरार हो गई. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-mother-of-two-children-eloped-with-her-lover-in-kumadhubi-3-news-including/">धनबाद

: कुमाधुबी में दो बच्चों की मां प्रेमी संग भागी समेत 3 खबरें

नकद और जेवर भी ले गयी साथ

अपने आवेदन में आगे उन्होंने लिखा है कि छ: माह पहले भी कुश कुमार व उसकी पत्नी के बीच ग़लत संबंध और फोन पर बातचीत करने का मामला आया था. मामले में विवाहिता के मायके वालों के साथ घरेलू समझौता हुआ था लेकिन इसके बाद भी दोनों छुप-छुप कर फोन पर बातचीत करते थे. उन्होंने कुश कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि मेरी पत्नी को दो वर्ष के बच्चे साथ कुश कुमार ही फरार हुआ है. उन्होंने बताया कि घटना के बाद मैने 22 अप्रैल को बरकट्ठा में अपनी पत्नी और और दो वर्ष के बच्चे की गुमशुदगी को लेकर आवेदन दिया था. लेकिन इस मामले को लेकर पुलिस थोड़ी सी भी दिलचस्पी नहीं दिखा रही. मै प्रतिदिन थाने का चक्कर लगा रहा हूं. मुझे अपनी पत्नी और बच्चे को लेकर अंदेशा बना हुआ है. वहीं बरकट्ठा थाना प्रभारी ने बताया कि मामले को लेकर मिसिंग का मामला दर्ज कर लिया गया है, जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जायेगी. इसे भी पढ़ें-नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-public-will-not-fall-into-the-trap-of-crossing-400-will-cross-the-bridge-directly-munna-sundi/">नोवामुंडी

: जनता 400 पार के झांसे में नहीं आयेगी, सीधे तड़ीपार करेगी : मुन्ना सुंडी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही