Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : यूसेट और आरवीएससीईटी के बीच एमओयू

Hazaribagh : विनोबाभावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के अधीनस्थ यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूसेट) और आरवीएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आरवीएससीईटी), जमशेदपुर के बीच एमओयू किया गया. दोनों संस्थानों के पारस्परिक लाभ के लिए संकायों, छात्रों, पेशेवरों, तकनीशियनों और शिक्षाविदों के आदान-प्रदान सहित अनुसंधान परियोजनाओं, संगोष्ठियों के संयुक्त आयोजन, सम्मेलनों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के संदर्भ में दोनों के बीच संभावनाओं की खोज के लिए इस समझौता के ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए. इसे भी पढ़ें:हाईकोर्ट">https://lagatar.in/high-court-executive-committee-meeting-approval-of-many-proposals-including-making-rules-on-advocate-on-record/">हाईकोर्ट

 एक्सक्यूटिव कमेटी की बैठक, एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड पर नियम बनाने समेत कई प्रस्तावों पर मुहर

एमओयू से प्लेसमेंट में भी मिलेगी मदद- यूसेट निदेशक

आरवीएससीईटी के प्राचार्य डॉ राजेश कुमार तिवारी, डॉ विक्रम शर्मा, हेड ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट तथा शत्रुघ्न सिंह कोषाध्यक्ष, आरवीएस एजुकेशनल ट्रस्ट इस कार्य के लिए यूसेट आए थे. इस अवसर पर विभावि के परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर जीएस तिवारी, यूसेट निदेशक डॉ आशीष कुमार साहा, प्रोफेसर इंचार्ज गीता सिन्हा, प्रो अरुण कुमार मिश्रा समेत कई शिक्षक मौजूद थे. यूसेट निदेशक ने बताया कि छात्रों और शिक्षकों के आदान-प्रदान से इंजीनियरिंग के क्षेत्र में ज्ञानार्जन के कई अवसर उत्पन्न होंगे. साथ ही एमओयू से दोनों संस्थानों के छात्रों को प्लेसमेंट में भी मदद मिलेगी, जो दोनों के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि होगी. इसे भी पढ़ें:कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-sahiya-and-employees-came-out-in-support-of-the-striking-contract-health-workers/">कोडरमा

: हड़ताली अनुबंध स्वास्थ्यकर्मियों के समर्थन में उतरे सहिया और कर्मचारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही