Search

 
 
 

हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा नहीं लड़ना चाहते लोकसभा चुनाव, ट्वीट कर दी जानकारी

 
Hazaribagh: पूर्व मंत्री और हजारीबाग से भाजपा सांसद जयंत सिन्हा आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं. इसकी जानकारी उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में दी. जयंत सिन्हा के इस पोस्ट के बाद कयास लगाये जा रहे हैं कि हजारीबाग से बीजेपी किसी और प्रत्याशी को उतारेगी. इसमें मनीष जायसवाल का नाम सबसे ऊपर है. जयंत सिन्हा ने लिखा कि मैंने माननीय पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से अनुरोध किया है कि मुझे मेरे प्रत्यक्ष चुनावी कर्तव्यों से मुक्त करें. ताकि मैं भारत और दुनिया भर में वैश्विक जलवायु परिवर्तन से निपटने पर अपने प्रयासों पर ध्यान केंद्रित कर सकूं. बेशक, मैं आर्थिक और शासन संबंधी मुद्दों पर पार्टी के साथ काम करना जारी रखूंगा. मुझे पिछले दस वर्षों से भारत और हजारीबाग के लोगों की सेवा करने का सौभाग्य मिला है. इसके अलावा मुझे माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा नेतृत्व द्वारा प्रदान किये गये कई अवसरों का भी आशीर्वाद मिला है. उन सभी के प्रति मेरी हार्दिक कृतज्ञता. जय हिन्द. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-preparations-for-lok-sabha-general-elections-reviewed-social-media-campaign-to-be-run-from-march-4-iamverifiedvoter/">रांची

: लोकसभा आम चुनाव की तैयारियों की हुई समीक्षा, 4 मार्च से चलाया जाएगा सोशल मीडिया अभियान #IamVerifiedVoter
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/02rc_m_52_02032024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही