Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हर दिन सीखने की चाहत सफल इंसान बनने में मददगार : अरविंद चतुर्वेदी

Advertisement
Advertisement
Hazaribagh: आईसेक्ट विश्वविद्यालय के तरबा-खरबा स्थित मुख्य कैंपस सभागार में सभी प्राध्यापक-प्राध्यापिकाओं एवं मटवारी स्थित सिटी ऑफिस सभागार में कार्यरत कर्मियों के साथ विश्वविद्यालय के प्रो चांसलर अरविंद चतुर्वेदी ने अलग अलग औपचारिक बैठक की. उन्होंने विश्वविद्यालय गतिविधियों की बारीकी से जानकारी ली. साथ ही विद्यार्थी हित में कर्मियों से कई महत्वपूर्ण सुझाव भी मांगे. इससे पूर्व प्रो चांसलर के आगमन पर आईसेक्ट विश्वविद्यालय के कुल सचिव डॉ मुनीष गोविंद ने बुके देकर उनका स्वागत किया. बैठक के दौरान अरविंद चतुर्वेदी ने कहा कि हर काम को करते वक्त सीखने की चाहत जागृत रहनी चाहिए, इससे ना केवल कार्य बेहतर होते हैं बल्कि हममें परिपक्वता भी आती है. उन्होंने कहा कि आईसेक्ट विश्वविद्यालय अपने शुरुआती दिनों से ही विद्यार्थी हित को प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रहा है, जिसका परिणाम है कि महज़ 8 वर्षों के दरम्यान ही नेशनल एजुकेशन अवार्ड, सीएसआर युनिवर्सीटी ऑफ इंडिया अवार्ड, एसोचैम एजुकेशन एक्सिलेंस सम्मिट कम अवार्ड, झारखंड का गौरव अवार्ड, झारखंड की शान अवार्ड, वर्ल्ड एजुकेशन सम्मिट अवार्ड सहित कई नेशनल के साथ साथ इंटरनेशनल अवार्ड अपने नाम किए हैं. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-mp-jayant-sinha-does-not-want-to-contest-lok-sabha-elections-tweeted-information-2/">हजारीबाग

के सांसद जयंत सिन्हा नहीं लड़ना चाहते लोकसभा चुनाव, ट्वीट कर दी जानकारी

आईसेक्ट विश्वविद्यालय के छात्र पढ़ाई के साथ खेल में भी आगे : अरविंद चतुर्वेदी

उन्होंने आईसेक्ट विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिन उद्देश्यों के साथ आईसेक्ट विश्वविद्यालय की स्थापना की गई थी, उन उद्देश्यों को पूरा करने में विश्वविद्यालय निरंतर अग्रसर है. उन्होंने कहा कि ना केवल पढ़ाई के क्षेत्र में बल्कि यूथ फेस्टिवल जैसे बड़े मंच पर भी यहां के विद्यार्थियों ने अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है और खेलकूद में भी विश्वविद्यालय के विद्यार्थी बेहतर कर रहें हैं. उन्होंने कहा कि आईसेक्ट विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पीके नायक भी एकेडमिक क्षेत्रों में बेहतर कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं. बैठक करते हुए अरविंद चतुर्वेदी ने सभी प्राध्यापक-प्राध्यापिकाओं व कर्मियों से एक-दूसरे के साथ मिलकर सहयोग की भावना से काम करने की सलाह दी. इसे भी पढ़ें-हडि़या-दारू">https://lagatar.in/women-should-give-up-liquor-and-alcohol-and-do-respectable-employment-arun-kumar/">हडि़या-दारू

छोड़ सम्मानजनक रोजगार करें महिला : अरूण कुमार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही