Search

 
 
 

हजारीबाग : रेलमंत्री से मिले सांसद जयंत सिन्हा, बरही में रूकेगी इंटरसिटी एक्सप्रेस

 
सांसद जयंत सिन्हा के प्रयास से बरही रेलवे स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस के ठहराव की मिली स्वीकृति Hazaribagh: रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा मिले. सांसद ने बरही रेलवे स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की. इस पर रेलमंत्री ने अपनी स्वीकृति दे दी. अब बरही रेलवे स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस रूकेगी. जयंत सिन्हा से क्षेत्रवासियों ने बरही रेलवे स्टेशन पर भी इंटरसिटी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की थी. रांची-मधुपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के बरही रेलवे स्टेशन पर ठहराव को स्वीकृति मिल गई है. इसका संचालन बरही में सुबह 8:59 बजे और शाम को 6:43 बजे किया जायेगा. बरही में इंटरसिटी के ठहराव से यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी. इसे भी पढ़ें-पांकी">https://lagatar.in/panki-mla-workers-fast-ends-on-engineers-assurance/">पांकी

: अभियंता के आश्वासन पर माले कार्यकर्ताओं का अनशन समाप्त

हजारीबाग इलाके में होगा रेल सुविधाओं का विस्तार : जयंत सिन्हा

जयंत सिन्हा ने कहा कि इंटरसिटी एक्सप्रेस का बरही में ठहराव होना हम सभी क्षेत्रवासियों के लिए हर्ष की बात है. हम सबका साथ और सबका विकास के मूलमंत्र के साथ काम कर रहे हैं. हमारा प्रयास यात्रियों के लिए सदैव हर बेहतर सुविधा सुनिश्चित करवाना रहा है. क्षेत्र में रेल संबंधी विभिन्न विकास कार्य जारी हैं. अमृत स्टेशन योजना से बरकाकाना रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास किया जा रहा है. इससे क्षेत्र में रेल सेवाओं का परिदृश्य बदलेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हज़ारीबाग लोकसभा निरंतर विकास की ओर अग्रसर है. मैं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर क्षेत्र में रेल संबंधी कार्यों पर चर्चा कर रहा हूं. वंदे भारत और इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेनों की शुरुआत होना इन्हीं प्रयासों का परिणाम है. इसके साथ ही हम हज़ारीबाग से राजधानी एक्सप्रेस शुरू करवाने के लिए प्रयासरत हैं. इसके शुरू होने पर नई दिल्ली और कोलकाता की यात्रा करने में आसानी होगी. जयंत सिन्हा ने क्षेत्र में रेल सेवाओं की सौगात देने के लिए प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का आभार प्रकट किया. साथ ही क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी. इसे भी पढ़ें-चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-cbi-should-investigate-jharkhand-cgl-competition-exam-rigging-ramhari-gop/">चाईबासा

: झारखंड सीजीएल प्रतियोगिता परीक्षा धांधली का हो सीबीआई जांच : रामहरि गोप
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही