Hazaribagh: सांसद सह अध्यक्ष वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति जयंत सिन्हा को सर्वश्रेष्ठ सांसद और उनकी अध्यक्षता वाली वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति को 5 वर्षों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए `संसद महारत्न पुरस्कार 2024` से सम्मानित किया गया है. जयंत सिन्हा को 17 फरवरी 2024 को नई दिल्ली में इस पुरुस्कार से सम्मानित किया गया. जयंत सिन्हा ने इस दौरान निर्णायक समिति के अध्यक्ष केंद्रीय कानून राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल और उपाध्यक्ष पूर्व इलेक्शन कमीशन अध्यक्ष टी एस कृष्णामूर्ति का आभार व्यक्त किया. जयंत सिन्हा सांसद के रूप में लोकसभा में और उनकी अध्यक्षता वाली वित्त समिति का बहुत ही बेहतर प्रदर्शन रहा है. वे हज़ारीबाग लोकसभा का प्रतिनिधित्व करते हुए सदन के सभी सत्रों में क्षेत्र व राष्ट्र से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण मुद्दे उठाते रहे हैं. उन्होंने पिछले 5 वर्षों में सदन में देशहित से जुड़े 13 प्राइवेट मेंबर बिल प्रस्तुत किये. 2019 से लेकर अभी तक सदन में लगभग 1,000 प्रश्न उठाया. 24 विषयों पर डिबेट की है और जीरो आवर के तहत 54 और नियम 377 के तहत 29 महत्वपूर्ण मुद्दों पर सदन का ध्यान आकृष्ट करवाया है. साथ ही उनकी उपस्थिति लगभग 100 प्रतिशत रही है. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-ssp-posted-5-inspectors-abhay-sinha-became-gonda-police-station-in-charge/">रांची
एसएसपी ने की 5 इंस्पेक्टर की पोस्टिंग, अभय सिन्हा बने गोंदा थाना प्रभारी
: बस में लगी आग, ड्राइवर की सूझबूझ से यात्रियों की बची जान
एसएसपी ने की 5 इंस्पेक्टर की पोस्टिंग, अभय सिन्हा बने गोंदा थाना प्रभारी
मेरा मूलमंत्र `सेवा परमो धर्मः` है : जयंत सिन्हा
जयंत सिन्हा की अध्यक्षता वाली वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति ने 5 वर्षों में महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसके आधार पर केंद्र सरकार की नीतियां बनीं. यह समिति वित्त मंत्रालय से जुड़े विधेयकों का अध्यन्न करती है और समिति के सुझावों के आधार पर केंद्र सरकार संशोधनों को सदन में लाती है, जिससे देश का कानून बनता है. उनकी अध्यक्षता वाली समिति देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है. जयंत सिन्हा ने कहा कि मुझसे बहुत लोग पूछते हैं कि आप अपना सफल और प्रगतिशील करियर छोड़कर राजनीति में क्यों आये? तो मैं उनसे यही कहता हूँ कि मेरा मूलमंत्र `सेवा परमो धर्मः` है. मैं हज़ारीबाग लोकसभा की जनता के आशीर्वाद व विश्वास से ही सेवा कर पाता हूँ. मेरे क्षेत्र की जनता ने मुझे चुनाव में दो बार ऐतिहासिक जीत दिलाकर अपना आशीष दिया है. इसलिए मैं यह सम्मान अपने हज़ारीबाग व रामगढ़ के परिवार को समर्पित करता हूँ. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-fire-broke-out-in-the-bus-the-lives-of-the-passengers-were-saved-due-to-the-presence-of-mind-of-the-driver/">हजारीबाग: बस में लगी आग, ड्राइवर की सूझबूझ से यात्रियों की बची जान
Leave a Comment