Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग: सांसद-विधायक ने झील कैंपस में किया पौधरोपण

Hazaribagh: सांसद सह अध्यक्ष वित्त संबंधी स्थाई समिति जयंत सिन्हा और सदर विधायक मनीष जयसवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर शुरू हुए सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत झील परिसर में पौधरोपण किया. इसका आयोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा हजारीबाग की ओर से किया गया. इस मौके पर सांसद ने कहा कि पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवारा मनाते हुए कई जन उपयोगी कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता पार्टी की ओर से किया जा रहा है.
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़े में शिविर लगाकर टीवी के मरीजों को मुफ्त इलाज के लिए दवा का वितरण किया गया. शिविर के माध्यम से मुफ्त कोविड का टीकाकरण किया जा रहा है. साथ ही दिव्यांगों को सुविधा के अनुसार उपकरण प्रदान किया जा रहा है. सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत पूरे जिले में सफाई अभियान और पौधरोपण का कार्यक्रम किया जा रहा है. सांसद पूरे लोकसभा क्षेत्र में मास्क व हेल्थ किट का वितरण किया जा रहा है. सेवा पखवाड़ा की समाप्ति राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जन्मदिन दो अक्तूबर को संपन्न होगा. इस बीच समाज की भलाई के लिए कई कार्य किए जाएंगे.
इसे भी पढ़ें– अमित">https://lagatar.in/amit-shahs-two-day-visit-to-bihar-will-be-involved-in-many-programs/">अमित

शाह का दो दिवसीय बिहार दौरा, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि जितने भी टीबी के मरीज हैं उनके बीच डॉट का वितरण कर रहे हैं. साथ ही अगले छह माह तक उनको पौष्टिक भोजन देने का भी कार्यक्रम है, जिससे बीमार मरीजों को लाभ मिल सके. आने वाले दिनों में इसका उद्घाटन झारखंड के राज्यपाल के हाथों संपन्न होगा. इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक यादव, सांसद प्रतिनिधि प्रोफेसर सुरेंद्र सिन्हा, अधिराज नारायण सिंह, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विकास सिन्हा, हिमांशु कुमार, आशीष सिंह, सांसद जयंत सिन्हा के मीडिया प्रभारी अनिल सिन्हा, सत्यजीत, आनंद देव, सुनील साहू, सुरेश चंद्रवंशी, विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी, रोशन कुमार, ज्योति कुमार उर्फ गुड्डू, भानु प्रताप सिंह, राजेंद्र चंद्रवंशी, भैया नितेश व आशीष सोनी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें– आरएसएस">https://lagatar.in/rss-chief-met-head-of-imam-organization-umar-ahmed-ilyasi-called-mohan-bhagwat-the-father-of-the-nation/">आरएसएस

चीफ इमाम संगठन के प्रमुख से मिले, उमर अहमद इलियासी ने मोहन भागवत को राष्ट्रपिता करार दिया, कहा, हमारा DNA एक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही