Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग सांसद ने किया राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन का स्वागत

Hazaribagh : झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन चतरा और कोडरमा जिला के भ्रमण पर निकले थे. मंगलवार को रांची लौटने के दौरान वो हजारीबाग परिसदन में रुके. इस दौरान सांसद जयंत सिन्हा ने उनका स्वागत किया.  मौके पर डीसी नैंसी सहाय, पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चोथे भी मौजूद रहे. इस औपचारिक मुलाकात के दौरान सांसद जयंत सिन्हा ने हजारीबाग की प्रसिद्ध सोहराई कला का फोटो फ्रेम राज्यपाल को दिया. साथ ही जिले में चल रहे राज्य व केंद्र सरकार की योजनाओं पर भी चर्चा की. इस दौरान सहायक समाहर्ता शताब्दी मजूमदार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी विद्या भूषण कुमार भी मौके पर मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें: गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-the-mla-consoled-the-family-of-the-victim-of-sultanganj-ganga-bath-accident/">गिरिडीह

: सुल्तानगंज गंगा स्नान हादसे के पीड़ित परिवार से मिल विधायक ने दी सांत्वना
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही