Hazaribagh : हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा इन दिनों अपने संसदीय क्षेत्र हजारीबाग में अमृत ट्रॉफी फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन करवा रहे हैं. इस फुटबाल टूर्नामेंट में 300 से अधिक टीम और 10,000 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. रविवार को क्वार्टर मैच का आयोजन किया गया. आने वाले दिनों में फाइनल मैच भी हजारीबाग के मैदान में किया जाएगा. हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा ने आज के आयोजन में खिलाड़ियों को शुभकामनाएं भी दीं और कहा कि आप लोगों को एक बेहतर प्लेटफॉर्म दिया जा रहा है. इस प्लेटफॉर्म का भरपूर उपयोग करें ताकि खेल के क्षेत्र में हजारीबाग अपना परचम लहरा सके. अमृत ट्रॉफी फुटबॉल टूर्नामेंट पिछले सितंबर माह से चल रहा है. पूरे लोकसभा क्षेत्र की सभी पंचायतों में टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. अब क्वार्टर फाइनल मैच का आगाज हुआ है. इसे भी पढ़ें:दिल्ली">https://lagatar.in/delhi-deputy-cm-manish-sisodia-arrested-by-cbi-questioned-for-8-hours/">दिल्ली
के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को CBI ने किया अरेस्ट, 8 घंटे हुई पूछताछ
सरकार की लाभकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : रवि गुप्ता
के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को CBI ने किया अरेस्ट, 8 घंटे हुई पूछताछ
विजेता टीम को मिलेगा पुरस्कार
जयंत सिन्हा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि नि:संदेह यह एक बेहतर प्लेटफॉर्म साबित हो रहा है. जहां खिलाड़ी अपना जौहर दिखा रहे हैं. टूर्नामेंट की खूबसूरती है कि सेमीफाइनल में दो टीम विजय होगी और फाइनल में पहुंचेगी. फाइनल में पहुंचने वाली टीम को जमशेदपुर फुटबॉल क्लब में कोचिंग करने के लिए भेजा जाएगा. एक सप्ताह के कोचिंग के बाद फाइनल मैच का आयोजन होगा. ट्रेनिंग का लाभ खिलाड़ियों को भविष्य में मिलेगा. विजय टीम को ₹100000, उपविजेता को 50,000 रुपए, फाइनल में पहुंचने वाले को ₹25000 इनाम के रूप में दिया जाएगा. जयंत सिन्हा ने कार्यक्रम के दौरान बताया कि केंद्रीय सड़क, परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने हजारीबाग लोकसभा में सड़क संबंधी कार्यों के लिए ₹153 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं को स्वीकृति दी है. इसमें ₹84.65 करोड़ से दुवारी से रोल रोड तक टू लेन सड़क का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण किया जाएगा. साथ ही ₹68.45 करोड़ से बनासो से बुढ़गड़ा तक मार्ग का निर्माण किया जाएगा. इन सड़कों के निर्माण से यातायात बेहद सुगम व सुरक्षित बनेगा, जिससे यात्रियों को सुविधा होगी. प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हजारीबाग संसदीय क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है. इसे भी पढ़ें:केंद्र">https://lagatar.in/workers-should-take-the-beneficial-schemes-of-the-central-government-to-the-masses-ravi-gupta/">केंद्रसरकार की लाभकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : रवि गुप्ता