Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : शोकाकुल परिजनों से मिला सांसद का प्रतिनिधिमंडल

Hazaribagh : चौपारण प्रखंड अंतर्गत चयकला के कसियाडीह निवासी नंदकिशोर प्रसाद उर्फ नंदू साव और विजय साहू के घर रविवार को सांसद जयंत सिन्हा का एक प्रतिनिधिमंडल पहुंचा. पांच अप्रैल को सड़क दुघर्टना में विजय साहू के माता, पिता और पुत्र का निधन हो गया था. इस संबंध में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राजेश सहाय ने बताया कि हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा के निर्देश पर पूर्व जिलाध्यक्ष टुन्नू गोप के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल कसियाडीह पहुंचा और शोक संतप्त परिजनों से मिलकर सांसद की ओर से संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव सहयोग करने की बात कही. वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि सांसद फिलहाल दिल्ली में हैं. दिल्ली से लौटकर शीघ्र ही शोकाकुल परिजनों से मिलेंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-a-march-taken-out-in-protest-against-the-memory-and-police-of-dj-businessman-in-sonari/">जमशेदपुर

: सोनारी में डीजे व्यवसाई की स्मृति एवं पुलिस के विरोध में निकाली गई पदयात्रा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही