Search

 
 
 

हजारीबाग : सात सूत्री मांग को लेकर मुखिया संघ ने दिया धरना

 
Hazaribagh: जिला मुखिया संघ ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष रंजीत मेहता की अध्यक्षता में सात सूत्री मांग को लेकर एकदिवसीय धरना दिया. जिसमें मांग पत्र के माध्यम से मांग किया गया कि निलंबित किए गए मुखियागणों के वित्तीय सभी पावर अविलंब वापस किया जाए. ग्रामसभा के माध्यम से चयनित लाभुकों को अबुआ आवास को प्राथमिकता दी जाए. मुखिया पर न्यायिक रूप से आरोप गठित होने के बाद ही वित्तीय शक्ति जब्त की जाए. पंचायत कर्मियों को पंचायत सचिवालय में बैठना सुनिश्चित किया जाए. राज्य वित्त आयोग की राशि पंचायत को अविलंब उपलब्ध कराई जाए. मनरेगा के सभी कार्य का क्रियान्वयन पंचायत सचिवालय में किया जाए तथा जिओ टैग एवं एक्सेप्ट का अधिकार मुखियागण को दिया जाए. 15वीं वित्त आयोग के तहत पंचायत में हो रहे कार्यों का मापी पुस्तिका मुखिया द्वारा निर्गत करने का आदेश दिया जाए. धरना में मुख्य रूप से जिले के तमाम मुखिया गण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-public-curfew-observed-in-hec-campus-on-friday-shopkeepers-demonstrated/">रांचीः

HEC परिसर में शुक्रवार को रहा ‘जनता कर्फ्यू’, दुकानदारों ने किया प्रदर्शन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही