Search

 
 
 

हजारीबाग : नगर आयुक्त ने किया पूजा पंडालों का निरीक्षण समेत 2 खबरें

 
कृत्रिम तालाब में मूर्तियों के विसर्जन का निर्देश, तीन स्थानों पर नगर निगम बनवा रहा कृत्रिम तालाब कोर्रा में अतिक्रमित दुकानों को हटाने का निर्देश, सर्वश्रेष्ठ तीन पूजा पंडालों को किया जाएगा सम्मानित Hazaribagh : दुर्गा पूजा, दीपावली तथा छठ महापर्व को देखते हुए नगर निगम ने विशेष सफाई अभियान शुरू किया है. इधर डीडीसी सह नगर आयुक्त व प्रशासक प्रेरणा दीक्षित ने मंगलवार को शहर के मटवारी, कोर्रा चौक, देवांगना चौक, हुरहुरू और बस स्टैंड स्थित पूजा पंडालों का निरीक्षण किया. प्रशासक ने वहां की कमेटी को निर्देश दिया कि कूड़ा रखने के लिए उन्हें डस्टबिन खुद लगाना होगा. गंदगी फैलाने पर नगर निगम इसकी सफाई कराएगा. प्रशासक ने सफाई कराने के लिए एसबीएम के नोडल पदाधिकारी सह नगर प्रबंधक राजीव रंजन और हेड जमादार दीपक गोस्वामी, स्ट्रीट लाइट के लिए कनीय अभियंता राजकुमार रजवार तथा स्टोन डस्ट के लिए कनीय अभियंता संजय सिंह तथा रामचन्द्र प्रसाद को निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें-XLRI">https://lagatar.in/xlri-garba-held-for-peace-and-goodwill-in-manipur/">XLRI

: मणिपुर में शांति व सद्भावना के लिए हुआ गरबा

सड़क पर अतिक्रमण हटाने का निर्देश

कोर्रा चौक के पास दुकानदारों ने बाहर अतिक्रमण कर दुकानों को बढ़ा लिया है उसको भी हटाने का निर्देश अतिक्रमण कोषांग को दिया गया. पूजा पांडालों के प्रतिनिधि को प्रशासक ने निर्देश दिया कि मूर्ति विसर्जन इस बार तालाबों में प्रतिबंधित है, उन्हें इसके लिए कृत्रिम विसर्जन तालाब बनाना होगा. उसमें ही प्रतिमा विसर्जित की जाएगी. नगर निगम तीन स्थानों पर जबरा, कोर्रा और छठ तालाब मटवारी में बनवा रहा है. इसके अतिरिक्त प्रशासक ने कनीय अभियंता को निर्देश दिया कि आवश्कतानुसार पांडालों में स्टोन डस्ट की आपूर्ति सुनिश्चित करें. इस बार नगर निगम स्वच्छ पंडाल प्रतियोगिता आयोजित कराई जा रही है. इसमें प्रथम तीन स्थान पाने वाले पंडालों को पुरस्कृत किया जाएगा. निरीक्षण के दौरान कार्यपालक अभियंता रमेश सिंह, सहायक नगर आयुक्त बिपिन कुमार, अनिल पांडे, सहायक अभियंता आनंद भूषण, नगर प्रबंधक राजीव रंजन, सभी कनीय अभियंता, प्रधान जमादार तथा प्रधान सहायक निरंजन सिंह उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-रिश्तेदार">https://lagatar.in/the-whole-family-went-to-a-relatives-house-thieves-made-away-with-property-worth-lakhs-two-news-from-chandwa-including/">रिश्तेदार

के घर गया पूरा परिवार, चोरों ने लाखों की संपत्ति पर कर लिया हाथ साफ समेत चंदवा की दो खबरें
दूसरी खबर

हथकरघा उत्पादों का एक्सपो 18 से 22 अक्तूबर तक

Hazaribagh : हजारीबाग के झारक्राफ्ट परिसर स्थित अर्बन हाट में वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से स्थानीय हथकरघा बुनकरों के उत्थान व उनके उत्पादों को उचित मंच प्रदान करने के उद्देश्य के बुनकरों से निर्मित रेशम एवं कपास के उत्पादों का डिस्ट्रिक्ट हैंडलूम एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है. यह एक्सपो 18 से 22 अक्तूबर तक आयोजित किए जाएंगे. इस डिस्ट्रिक्ट हैंडलूम एक्सपो में उत्पादों की खरीद-बिक्री भी की जाएगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही