Search

 
 
 

हजारीबाग : त्योहार को लेकर नगर निगम ने क्यूआरटी टीम की गठित

 
Hazaribagh: नगर आयुक्त शैलेंद्र कुमार लाल ने अप्रैल माह में होने वाले रामनवमी, ईद, चैती छठ एवं सरहुल पर्व को देखते हुए निगम के पदाधिकारियों, जमादार के साथ बैठक की. इसमें उप नगर आयुक्त ज्योति सिंह, सहायक नगर आयुक्त अनिल पांडेय, बिपिन कुमार, नगर प्रबंधक राजीव रंजन तथा अन्य उपस्थित थे. बैठक में सफाई, सड़क पर पड़े सीएंडडी वेस्ट, जुलूस मार्ग पर पानी, शौचालय इत्यादि की उपलब्धता से संबंधित समीक्षा की गई. नगर आयुक्त ने वार्ड जमादारों को जुलूस मार्ग एवं सभी स्थानों पर युद्ध स्तर पर सफाई कराने का निर्देश दिया. सभी धार्मिक स्थल के पास एवं सरहुल मैदान की सफाई करवाने का निर्देश दिया गया. सड़क पर पड़े सीएंडडी वेस्ट को तत्काल हटाने का निर्देश दिया गया. साथ ही नगर वासियों से अनुरोध है कि अगर उन्होंने सड़क पर ईंट, गिट्टी आदि डंप कर रखा है तो वे स्वयं हटा लें. नहीं तो नगर निगम एवं जिला की संयुक्त टीम द्वारा अतिक्रमण हटाया जाएगा एवं आर्थिक दंड आरोपित किया जाएगा. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-602-boxes-of-foreign-liquor-seized-in-gormarwa-forest/">हजारीबाग

: गोरमरवा जंगल में 602 पेटी विदेशी शराब जब्त

पर्व के दौरान व्यवस्था दुरूस्त करने का निर्देश

नगर आयुक्त हजारीबाग नगर निगम द्वारा पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या के निष्पादन के लिए क्यूआरटी टीम गठित किया गया है. जुलूस मार्ग में आवश्कतानुसार चलंत शौचालय उपलब्ध कराया जाएगा. हेड जमादार दीपक कुमार को चैती पर्व को देखते हुए निगम क्षेत्रान्तर्गत अवस्थित तालाब, नदियों को छठ व्रतियों के लिए पूर्णरूप से सफाई कराने का निर्देश दिया गया. जुलूस मार्ग में आवश्यकतानुसार पानी का टैंकर उपलब्ध कराया जाएगा. इसके अनुपालनार्थ अरुण बावरी एवं दीपक कुमार को निर्देश दिया गया. साथ ही जुलूस मार्ग में अवस्थित स्ट्रीट लाइट एवं एलईडी लाइट को रात से ही जलाकर जांच करने एवं खराब लाइट को तुरंत मरम्मती एवं बदलने का निर्देश कनीय अभियंता विद्युत राजकुमार रजवार को दिया. इसे भी पढ़ें-रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-make-all-preparations-for-voting-through-postal-ballot-before-the-scheduled-time-neha-arora/">रांचीः

पोस्टल बैलेट से मतदान की सभी तैयारियां निर्धारित समय से पूर्व कर लें- नेहा अरोड़ा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही