Search

हजारीबाग : सम्मेद शिखर के लिए मुनिश्री सुयेश सागर जी का मंगल विहार

Hazaribagh : हजारीबाग से मंगलवार की प्रात: मुनि श्री सुयेश सागर जी का मंगल विहार गिरिडीह स्थित पारसनाथ सम्मेद शिखर के लिए हो गया. इससे पहले उन्होंने बॉडम बाजार दिगंबर जैन मंदिर में सभी को मंगल आशीर्वाद दिया. जगह-जगह लोगों ने उनकी आरती उतारी. जैन समाज के मीडिया प्रभारी विजय लुहाड़िया ने बताया की मुनिश्री खूंटी में पंचकल्याणक महोत्सव का कार्यक्रम कराकर रांची में महावीर जयंती में शामिल हुए थे. वहां से रामगढ़ होते हुए हजारीबाग में दो दिन का प्रवास किया. मुनि श्री के सम्मेद शिखर में विधान महोत्सव और बासोई में पंचकल्याणक महोत्सव में शामिल होने के कारण यहां मात्र दो ही दिन का समय दे पाए. इसे भी पढ़ें : सरिया:">https://lagatar.in/sariya-the-mischief-of-elephants-is-not-stopping-trampling-the-crops-ruined-the-house/">सरिया:

नहीं थम रहा हाथियों का उत्पात,फसलों को रौंदते घर किया बर्बाद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp