Search

 
 
 

हजारीबाग : जेपी पटेल के पक्ष में मुन्ना सिंह ने किया चुनाव प्रचार

 
Hazaribagh:  कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ने इंडिया गठबंधन से लोकसभा प्रत्याशी जेपी भाई पटेल के पक्ष में मंगलवार को कटकमदाग प्रखंड के कई पंचायतों का दौरा किया. बांका गांव, संलगांवा पंचायत में पकरार गांव और कटकमसांडी प्रखंड के कंचनपुर पंचायत में गोविंदपुर और हेदलाग गांवों में सिंह ने लोगों के साथ स्थानीय चुनावी मुद्दों पर चर्चा की और उनके समस्याओं को सुना. उन्होंने चुनावी लक्ष्यों और कांग्रेस पार्टी की उत्कृष्ट योजनाओं को लेकर लोगों को जागरूक किया तथा पार्टी के “नयाय पत्र” से अवगत कराया. इस संवाद के माध्यम से लोगों की समस्याओं का हल निकालने का आश्वासन दिया और उन्होंने जनता के विकास और सुधार के लिए पार्टी के कामकाज की भूमिका पर भी चर्चा की. इस दौरान मुख्य रूप से कटकमदाग प्रमुख प्रतिनिधि उदय साव, पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रियंका कुमारी, सुधीर कुमार कुशवाहा, नारायण कुशवाहा, विकास कुशवाहा, रंजीत यादव, उपेंद्र कुशवाहा, अदित्य कुमार, अजय कुमार, प्रमोद कुमार साव, विजय रविदास, लखन सॉन्ग, महावीर साहू, विपिन कुमार, यश कुमार, अभय कुमार, पोखर साव, बेगन टुन्नी साव, प्रकाश कुमार, रिंकू कुमार, बृजेश कुमार, करण कुमार, डेगन कुमार, राजकुमार कुशवाहा, महावीर राम आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-प्रदेश">https://lagatar.in/case-should-be-registered-against-state-congress-president-and-pradeep-yadav-nishikant/">प्रदेश

कांग्रेस अध्यक्ष और प्रदीप यादव पर दर्ज हो केस : निशिकांत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही