Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : नैक पीयर की टीम ने अन्नदा कॉलेज का लिया जायजा

Advertisement
Advertisement
तीनों संकायों के सभी 21 विभागों का देखा प्रेजेंटेशन महाविद्यालय की बेहतरी के लिए दिए कई आवश्यक सुझाव Hazaribagh : अन्नदा महाविद्यालय में दो दिनों तक निरीक्षण करने के बाद नेशनल असेसमेंट एंड एक्रिडिएशन काउंसिल (नैक) पीयर की टीम ने कॉलेज प्रशासन के साथ एक्जिट मीटिंग ली. इसमें उन्होंने अधिकांश व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जताते हुए कुछ व्यवस्थाओं को सुधारने की जरूरत भी बताई. टीम ने दो दिनों तक निरीक्षण करने के बाद शुक्रवार को रिपोर्ट तैयार की तथा शाम को एक्जिट मीटिंग कर निरीक्षण समाप्त किया. नैक की टीम डॉ वी बी काकड़े, शिवाजी यूनिवर्सिटी कोल्हापुर की अध्यक्षता में 12अक्तूबर को अन्नदा महाविद्यालय आयी थी. उन्होंने गुरुवार को निरीक्षण शुरू किया. पहले दिन उन्होंने प्राचार्य डॉ नीलमणि मुखर्जी व महाविद्यालय के इंटरनल क्वालिटी एस्योरेंस सेल के समन्वयक डायरेक्टर डॉ. बरनांगो बनर्जी के प्रस्तुतीकरण देखने के बाद निरीक्षण प्रारंभ किया. इसे भी पढ़ें-ज्ञानवापी">https://lagatar.in/gyanvapi-case-supreme-court-said-it-has-to-be-seen-what-was-the-religious-nature-here-on-15-august-1947/">ज्ञानवापी

मामला : सुप्रीम कोर्ट ने कहा, देखना होगा 15 अगस्त 1947 को यहां का क्या धार्मिक स्वरूप था…

विभागों की उपलब्धियों की जानकारी दी गई

पहले दिन उन्होंने तीनों संकायों के सभी 21 विभागों का प्रेजेंटेशन देखा. इसमें शिक्षकों ने स्मार्ट बोर्ड के माध्यम से विभागों की उपलब्धियों व अब तक किए गए कार्यों के बारे में जानकारी दी. उसके बाद उन्होंने कला संकाय का अवलोकन किया. वहीं टीम के दूसरे सदस्य डॉ वाई वी रेड्डी समन्वयक, श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी आंध्रप्रदेश ने साइंस फैकल्टी का दौरा कर प्रेजेंटेशन देखा. एक अन्य सदस्य डॉ मनोज कुमार पटेल, आनंद कला महाविद्यालय गुजरात ने मैनेजमेंट विभाग में कॉमर्स फैकल्टी का प्रेजेंटेशन देखा. वहीं दूसरे सत्र में टीम महाविद्यालय के विद्यार्थियों, पूर्ववर्ती छात्र-छात्राओं तथा अभिभावकों से वार्ता की. संध्याकालीन सत्र में टीम के समक्ष महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया.

एनएसएस के कार्यों का लिया जायजा

दूसरे दिन शुक्रवार को टीम सुबह राष्टीय सेवा योजना के पदाधिकारी डॉ कृष्ण यादव से एनएसएस की ओर से गोद लिए गए कृष्णानगर गांव और वहां राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से कराए गए कार्यों की जानकारी ली. राष्ट्रीय कैडेट कोर के सभी कैडेट्स तथा एसोसिएट एनसीसी पदाधिकारी से मिलकर एनसीसी के सभी कार्यों की जानकारी ली. एनसीसी के प्रदर्शन से टीम संतुष्ट दिखी. टीम ने उसके बाद अन्नदा महाविद्यालय के अकाउंटेंट और परीक्षा नियंत्रक से मुलाकात की. फिर टीम ने केंद्रीय कार्यालय के विभिन्न विभागों का अवलोकन किया. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-youth-arrested-with-weapon-2-news-including-pistol-found-during-search-of-house/">हजारीबाग

: हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, घर की तलाशी में मिला तमंचा समेत 2 खबरें

विभिन्न केंद्रों का किया निरीक्षण

टीम ने महाविद्यालय में बने विभिन्न केंद्रों की जानकारी ली और कुछ केंद्रों का निरीक्षण भी किया. उन्होंने पुस्तकालय और कैंपस में खेल की सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया. उन्होंने शिक्षकों व शिक्षकेतर कर्मचारियों से बातचीत भी की. टीम के सदस्यों ने महाविद्यालय में व्यवस्थाओं और साफ-सफाई का जायजा लिया.

नई शिक्षा नीति के अनुसार कॉलेज में बदलाव की कही बात

टीम ने कुछ सुझाव के साथ शिक्षकों व अशैक्षणिक कर्मचारियों को प्रोत्साहित करते हुए आने वाले दिनों में महाविद्यालय को सरकार की ओर से लायी गई नई शिक्षा नीति के अनुसार बदलने की बात कही. निरीक्षण को लेकर समितियां बनाई गई थीं. इसमें विवेक शर्मा, अमित सिन्हा, बादल रक्षित आदि प्रमुख रूप से थे. नैक टीम के सफलता पूर्वक निरीक्षण एवं समन्वय में डॉ आर पी सिन्हा का उल्लेखनीय योगदान रहा. कार्यक्रम का संचालन एनसीसी पदाधिकरी डॉ. पंकज कुमार पंकज ने किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही