Search

हजारीबाग : नैक की टीम ने किया अन्नदा कॉलेज का निरीक्षण

दो बार के निरीक्षण में कॉलेज की मिली है बेहतर ग्रेडिंग तीसरे राउंड के आकलन को लेकर दो दिवसीय निरीक्षण Hazaribagh: अन्नदा कॉलेज में राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) की टीम का गुरुवार को आगमन हुआ. एनसीसी की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर टीम के सदस्यों का स्वागत किया. वहीं, परंपरागत नृत्य एवं गीत से कॉलेज के विद्यार्थियों ने अगुवानी की. तत्पश्चात, कॉलेज प्रबंधन के सचिव डॉ. सजल मुखर्जी, प्राचार्य डॉ. नीलमणि मुखर्जी, आक्यूएसी के समन्वयक डॉ. बरनांगो बनर्जी एवं सभी विभागाध्यक्षों के साथ टीम के सदस्यों ने कॉलेज परिसर का परिभ्रमण किया. इसे भी पढ़ें-कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-said-government-imposed-gst-on-ganga-water-cbic-rejected-the-claim-said-it-was-not-imposed/">कांग्रेस

ने कहा, सरकार ने गंगाजल पर जीएसटी लगाया, सीबीआईसी ने दावा खारिज किया, कहा- नहीं लगाया…
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/student-annada_653-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

तृतीय चक्र का मूल्यांकन

नैक की टीम में अध्यक्ष डॉ. बीबी काकड़े शिवाजी यूनिवर्सिटी कोल्हापुर, समन्वयक डॉ. वाईबी रेड्डी वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय आंध्र प्रदेश और सदस्य डॉ. मनोज कुमार पटेल आनंद कला महाविद्यालय गुजरात शामिल रहे. डॉ. सजल मुखर्जी ने सदस्यों का स्वागत करते हुए संक्षेप में कॉलेज के बारे में जानकारी देने के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में कॉलेज की प्रगति से संबंधित विषयों की चर्चा की. मालूम हो कि इसके पहले नैक की टीम दो बार अन्नदा कॉलेज का मूल्यांकन कर बेहतर श्रेणी में ग्रेडिंग कर चुकी है. इस बार तृतीय चक्र का मूल्यांकन हो रहा है. दो दिवसीय निरीक्षण कार्यक्रम के तहत पीयर की टीम प्रशासनिक कार्यालय, विभागवार प्रगति रिपोर्ट, पुस्तकालय, विद्यार्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा विभाग का प्रगति प्रतिवेदन, खेल सुविधाएं समेत विभिन्न बिन्दुओं का आकलन करेगी. इसे भी पढ़ें-देवघरः">https://lagatar.in/deoghar-dead-body-of-girl-found-in-ajay-river-fear-of-being-murdered-and-thrown-away/">देवघरः

अजय नदी में मिला युवती का शव, हत्या कर फेंके जाने की आशंका
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp