Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : इंटर कॉलेज में लिखाते हैं नाम, विद्यार्थी कोटा में करते हैं तैयारी समेत जिले की 4 खबरें

पहली खबर मूक दर्शक बना है शिक्षा विभाग, पदाधिकारियों पर शिक्षा माफिया भारी एक ही कैंपस में चलते हैं दर्जन शिक्षण संस्थान, दिनभर छात्र-छात्राओं को फंसाने की होती है दलाली ‘शुभम संदेश’ में खबर छपते ही कई शिक्षण संस्थानों में मचा हड़कंप Pramod Upadhyay Hazaribagh : ‘शुभम संदेश’ पड़ताल में यह खबर छपते ही कि 56 हजार में बिकते हैं इंटर के सर्टिफिकेट से कई शिक्षण संस्थानों में हड़कंप मच गया है. यहां तक कि शिक्षा पदाधिकारियों की बोलती भी बंद हो गई है. दरअसल हजारीबाग शहर से लेकर चौपारण तक कई ऐसे शिक्षण संस्थान हैं, जहां इंटर के सर्टिफिकेट खरीदे और बेचे जाते हैं. दरअसल उन शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों के नामांकन सिर्फ दिखावे के लिए होते हैं. वास्तव में विद्यार्थी तो कोटा में जाकर इंजीनियरिंग और मेडिकल की पढ़ाई कर रहे होते हैं. ऐसे ही शिक्षण संस्थानों में एक है कोर्रा में संचालित हजारीबाग इंटर कॉलेज. यहां तो खुद संचालक ने स्वीकार किया कि संस्थान से इंटर के सर्टिफिकेट खरीदे और बेचे जाते हैं. साथ ही उनकी पैठ सीबीएसई बोर्ड और जैक में है. ऐसे शिक्षा माफिया प्रशासन की नाक के नीचे कोचिंग चला रहे हैं. जिस कैंपस में हजारीबाग इंटर कॉलेज चल रहा है, उसी चहारदीवारी के अंदर दर्जनभर शिक्षण संस्थान संचालित हैं. इतना कुछ होते हुए भी शिक्षा पदाधिकारी खामोशी साधे हुए हैं, जबकि उनके अधीन सरकारी स्कूलों से ही इस कॉलेज के विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन कराया जाता है. ऐसे में शिक्षा पदाधिकारियों के भी सवालों के कटघरे में आना लाजिमी है. ऐसे शिक्षण संस्थानों ने दलाल भी पाल रखे हैं, जो दिनभर खासकर गांव-देहात के अभिभावकों और छात्र-छात्राओं को फांसने के लिए दलाली करते सरेआम देखे जा सकते हैं. बहरहाल मामला जो भी, शिक्षा पदाधिकारियों ने अपनी बचाव के लिए बस एक ही हथियार बना रखा है कि किसी ने शिकायत नहीं की है. इधर अभिभावकों और बच्चों को भी तब होश आता है, जब वक्त निकल चुका होता है और उनके करियर दांव पर ही लगे रह जाते हैं. इसे भी पढ़ें:जी-20">https://lagatar.in/municipal-corporations-encroachment-removal-campaign-continues-for-g-20-summit/">जी-20

समिट को लेकर नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी
दूसरी खबर

बहुमंजिला भवनों, अपार्टमेंट और हॉस्पिटल में अग्निशमन की जांच

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/aaa-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सहायक नगर आयुक्त ने फायर एनओसी लेने समेत दिए कई निर्देश सहायक नगर आयुक्त शताब्दी मजूमदार के नेतृत्व में नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत बहुमंजिला भवनों, अपार्टमेंट तथा हॉस्पिटल में अग्निशमन एवं आगजनी से बचाव के लिए निर्धारित प्रावधानों के अनुपालन की जांच की. शहर के श्रीधर रेसिडेंसी, राजनन्दनी, विजय एवं सपना डेवलपर्स के तीन टावर, हजारीबाग होम के सात टावर, कार्मेल स्कूल, रामेश्वरम अपार्टमेंट, आरोग्यम हॉस्पिटल और इंद्रलोक टावर की जांच की गई. इसमें अग्निशमन दिशानिर्देश तथा फायर एनओसी की जांच की गई. सभी को इनका अनुपालन करने को कहा गया. निरीक्षण में कार्यपालक दंडाधिकारी दीपक कुमार दूबे, प्रभारी अग्निशमन पदाधिकारी रामयश सिंह, लगर निवेशक आलोक नारायण आदि उपस्थित थे. तीसरी खबर

विभावि यूसेट विभाग में लगा शिविर, 55 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/rrrr-5.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के यूसेट(इंजीनियरिंग) विभाग में शुक्रवार को एनएसएस के स्वयंसेवकों की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया. इसमें 55 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया. वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन एवं शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन विश्वविद्यालय के वीसी डॉक्टर मुकुल नारायण देव ने किया. साथ में वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल जैन और यूसेट के डायरेक्टर डॉ एसके साहा भी मौजूद थे. शिवर में वीसी डॉ मुकुल नारायण देव एवं निर्मल जैन ने रक्तदान से होने वाले लाभ के बारे में बताया. डायरेक्टर ने अतिथियों एवं रक्तदाताओं के प्रति आभार प्रकट किया. रक्तदान का शुभारंभ डायरेक्टर डॉक्टर एके साहा एवं एचओडी डॉ अमित पुरुषोत्तम ने रक्तदान कर किया. फिर अंकित आर्यन, मनीषा वर्मा, साक्षी भारती, तन्मय कुमार, प्रभात कश्यप, शुभम नेहा, वेंकटेश, शशिधर, गुरुदेव गुप्ता समेत 55 रक्त दाताओं ने रक्तदान किया. वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल जैन ने समस्त रक्तदाताओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनके इस नेक कार्य के लिए बहुत-बहुत साधुवाद किया. साथ ही आयोजकों एवं रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया. यूसेट की ओर से प्रोजेक्ट ऑफिसर डॉक्टर खेमलाल के नेतृत्व में विगत कई वर्षों से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता रहा है. रक्तदान शिविर में एनएसएस को-ऑर्डिनेटर डॉक्टर जॉनी रॉफीना तिर्की, डॉक्टर ए खातून, ऑफिसर अरुण कुमार मिश्रा, प्रोफेसर गीता सिन्हा, प्रोफेसर निशांत प्रवीण आदि ने रक्तदाताओं का मनोबल बढ़ाया. शिविर को सफल बनाने में एनएसएस के स्वयंसेवक सीमा, अनीश, आस्था, खुशी, वेंकटेश, प्रिंस, शुभांगी, निधि, आदित्या, ईरज, धीरज, पवन, अभिषेक, शुभम, रत्नेश, वॉलंटरी ब्लड डोनर्स के महासचिव विनीत छाबड़ा, सह सचिव पुष्कर पुष्प, मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर नीरज कुमार, टेक्नीशियन मोकिम अख्तर, संजय कुमार दास, केवी विमेंस कॉलेज की छात्राओं आदि का विशेष सहयोग रहा. इसे भी पढ़ें:उर्दू">https://lagatar.in/3700-vacant-posts-of-urdu-teachers-demand-for-reinstatement/">उर्दू

शिक्षकों के 3700 पद रिक्त, बहाली की मांग
चौथी खबर

एकादशी उद्यापन शतचंडी महायज्ञ की कलश यात्रा में शामिल हुए विधायक

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/vvvv-7.jpg"

alt="" width="600" height="360" /> बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के बेड़ोकला में ईश्वर साव के यहां एकादशी उद्यापन सह सात दिवसीय श्री श्री 108 शतचंडी महायज्ञ के लिए कलश यात्रा निकली. इसमें स्थानीय विधायक अमित यादव शामिल हुए. इस महायज्ञ में अयोध्या से पधारीं अंतरराष्ट्रीय कथा वाचिका पूज्य देवी निधि सारस्वत जी और कई विद्वान श्रीमद्भागवत कथा कहेंगे. कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक अमित यादव, पूर्व विधायक जानकी यादव और जेएमएम के जिला अध्यक्ष शंभूलाल यादव ने फीता काटकर किया. फिर 501 कन्याओं ने कलश यात्रा निकालीं. कलश यात्रा के दौरान भजनों और जय श्री राम के उदघोष से क्षेत्र भक्तिमय हो गया. मौके पर प्रमुख रेणु देवी, उपप्रमुख सूरजी देवी, स्थानीय मुखिया रिंकी पांडेय, बरकट्ठा मुखिया प्रमिला देवी, पूर्व मुखिया तुलसी पांडेय, मुखिया प्रतिनिधि देवेंद्र पांडेय, राम जी पांडेय के अलावा काफी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही