Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग: कटकमदाग में नमो फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, जर्सी पहनकर उतरे खिलाड़ी

Hazaribagh: राष्ट्रीय खेल दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को कटकमदाग फुटबॉल मैदान में नमो फुटबॉल टूर्नामेंट- 2022 का आगाज हुआ. सदर विधायक मनीष जायसवाल के सौजन्य से ग्रामीण क्षेत्र में खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जाता है. इसमें बतौर मुख्य अतिथि पूर्व जिप अध्यक्ष ब्रजकिशोर जायसवाल और समाजसेवी श्रद्धानंद सिंह ने फुटबॉल में किक मारकर टूर्नामेंट का आगाज किया. आगंतुक अतिथियों का स्वागत अनोखे अंदाज में ढोल, मांदर और नगाड़े की थाप के साथ हुआ. ओदरना समिति से जुड़े 25 कलाकारों के जत्थे ने पारंपारिक अंदाज में आदिवासी सभ्यता-संस्कृति से नाचते- झूमते किया. नमो फुटबॉल टूर्नामेंट संचालन समिति की ओर से सभी अतिथियों को पगड़ी और फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया. इस टूर्नामेंट में कटकमदाग प्रखंड क्षेत्र की कुल 38 टीमों के करीब 570 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. उद्घाटन के अवसर पर सभी टीमों के खिलाड़ियों ने आकर्षक रंग-बिरंगी नमो जर्सी और अपने क्लबों के पहचान के साथ अतिथियों को सलामी दी. इस अवसर पर एचजेडबी आरोग्यम सुपरस्पेशेलिटी हॉस्पिटल की ओर से मैदान परिसर में एक विशेष स्टॉल लगाकर मुफ्त में खिलाड़ियों को चिकित्सा व्यवस्था मुहैय्या कराई गई. मैदान परिसर में विधायक मनीष जायसवाल की ओर से जनता के लिए प्रदत्त एंबुलेंस भी तैनात रही. नमो फुटबॉल टूर्नामेंट- 2022 के महाकुंभ के शानदार आगाज से पूर्व कटकमदाग मैदान परिसर क्षेत्र के खिलाड़ियों के दस्तक से गुलजार हो उठा. उद्घाटन से पूर्व यहां आयोजन समिति की ओर से चार स्थानीय बालिका फुटबॉल टीमों के बीच रोमांचक दोस्ताना मुकाबला हुआ. यह मुकाबला स्थानीय बालिका टीमों में आदर्श उच्च विद्यालय कटकमदाग बनाम एससी क्लब जमुआरी के बीच मुकाबला हुआ, इसमें जमुआरी की बालिका टीम 3-0 गोल से विजेता बनी. वहीं दूसरा मैच पुरनी अड़रा बनाम सलगांवा बालिका टीम के बीच हुआ. इसमें पुरनी अड़रा की टीम 2-0 गोल से विजेता बनी. बालिकाओं के दोनों मैच में दर्शकों का सैलाब उमड़ा. लोगों ने बेटियों को प्रोत्साहित करते हुए बालिका फुटबॉल मैच को खूब सराहा. टूर्नामेंट में निर्णायक की भूमिका में नरेश मुर्मू, राजेंद्र यादव, दिलीप कुमार, मनोज कुमार, कृष्णा हेंब्रम, मिहीलाल टुड्डू, गौरव कुमार जगन कुमार और जगन करमाली थे. उद्घोषक के रूप में सुनील यादव ने मैच का हाल लोगों को सुनाया. टूर्नामेंट का पहला मैच ऐसी क्लब जमवारी बनाम नावाडीह के बीच खेला गया. टूर्नामेंट उद्घाटन के दूसरे दिन सात मैच का आयोजन होगा.

यह टूर्नामेंट हजारीबाग का एक ब्रांड बनता जा रहा है : ब्रजकिशोर 

पूर्व जिप अध्यक्ष ब्रजकिशोर जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग के ग्रामीण क्षेत्रों में फुटबॉल के प्रति युवाओं के जुनून और उनकी प्रतिभा को निखारकर मंजिल तक पहुंचाने के उद्देश्य से सदर विधायक मनीष जायसवाल की ओर से वर्ष 2016 में इस टूर्नामेंट की शुरूआत की गई. बेहद कम समय में यह टूर्नामेंट हजारीबाग का एक ब्रांड बनता जा रहा है. उन्होंने कहा कि खेल के माध्यम से युवा समाज में मुख्यधारा से नहीं भटक कर मनोरंजन के माध्यम से एक अच्छा इंसान भी बन सकता है. कहा कि यह टूर्नामेंट कटकमदाग की ही धरती से शुरू हुआ और भविष्य में इसके और वृहत होने की कामना करते हैं. समाजसेवी श्रद्धानंद सिंह ने कहा कि खेल और खिलाड़ियों के उत्थान के लिए शुरू किया गया नमो फुटबॉल टूर्नामेंट में वर्तमान वर्ष बेहद खास है. इस वर्ष जहां जर्सी और मोमेंटो की गुणवत्ता में व्यापक बदलाव करते हुए उन्नत किया गया है, वहीं वर्तमान वर्ष नमो फुटबॉल टूर्नामेंट सदर विधानसभा क्षेत्र के बाहर हजारीबाग जिले के एक और बरही प्रखंड ले जाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि विधायक मनीष जायसवाल का प्रयास है कि इस टूर्नामेंट को जल्द ही जिला स्तर पर ले जाकर राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय फलक पर ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारकर उन्हें बेहतर मंच प्रदान किया जाय. इसे भी पढ़ें– असम">https://lagatar.in/twitter-war-continues-between-assam-cm-and-delhi-cm-cm-himanta-takes-a-jibe-at-kejriwal-leave-the-worry-of-making-the-country-number-one/">असम

CM और दिल्ली सीएम के बीच ट्विटर वॉर जारी, हिमंत का केजरीवाल पर तंज, देश को नंबर एक बनाने की चिंता छोड़ दें, वह मोदी जी कर रहे हैं
मौके पर विशेष रूप से सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि दिनेश सिंह राठौर, सदर विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार, कटकमसांडी विधायक प्रतिनिधि किशोरी राणा, नगर विधायक प्रतिनिधि आशीष सोनी, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के विधायक प्रतिनिधि बंटी तिवारी, कृषि और खाद आपूर्ति विभाग के विधायक प्रतिनिधि इंद्रनारायण कुशवाहा, मत्स्य, पशुपालन और कल्याण विभाग के विधायक प्रतिनिधि शिवपाल यादव, भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विकास सिन्हा, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष तनवीर अहमद, भाजयुमो उपाध्यक्ष विक्रमादित्य, मुनींद्र शर्मा, मनोज गिरी, अनिल मिश्रा, जयप्रकाश उर्फ़ जेपी, सुनील चौरसिया, दामोदर प्रसाद, जितेंद्र कुमार साहू, मोहन कुमार, विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी, विशेषांक वर्मा, सुनील चौरसिया आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें– बिहारः">https://lagatar.in/bihar-sumo-asked-nitish-how-will-good-governance-come-from-tainted-ministers/">बिहारः

सुमो ने नीतीश से पूछा- दागी मंत्रियों से कैसे आएगा सुशासन?
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही