Search

 
 
 

हजारीबाग: नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज 28 अगस्त से

 
Hazaribagh: जिले का लोकप्रिय नमो फुटबॉल टूर्नामेंट-2022 का आगाज 28 अगस्त से होने जा रहा है. वैश्विक महामारी कोरोना काल में लगातार दो वर्षों तक स्थगित रहने के बाद एक नए कलेवर में टूर्नामेंट की शुरुआत कटकमदाग प्रखंड से होगी. सदर विधायक मनीष जायसवाल की ओर से आयोजित यह फुटबॉल टूर्नामेंट कटकमदाग मैदान (पुराना थाना के सामने) रविवार की सुबह 10:00 बजे से स्थानीय चार बालिका टीमों के बीच रोमांचक फैंसी मुकाबले के साथ शुरू होगा. इसमें कटकमदाग प्रखंड क्षेत्र के उच्च विद्यालय सलगांवा, आदर्श उच्च विद्यालय कटकमदाग, पुरनी अड़रा आदिवासी टोला और जमुआरी की बालिका फुटबॉल टीम शामिल होगी. उसके बाद विधिवत रूप से दोपहर बाद 1:00 बजे नमो फुटबॉल टूर्नामेंट- 2022 का उद्घाटन के साथ भव्य आगाज होगा. उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि हजारीबाग के पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ब्रजकिशोर जायसवाल और विशिष्ट अतिथि समाजसेवी श्रद्धानंद सिंह समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे. इसे भी पढ़ें– केरल">https://lagatar.in/the-left-government-of-kerala-reduced-the-powers-of-the-governor/">केरल

की वामपंथी सरकार ने राज्यपाल की शक्तियां कम कर दी, गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान से ठनी
उद्घाटन के दौरान कटकमदाग प्रखंड क्षेत्र के ओदरना सरना समिति से जुड़े 25 कलाकारों का जत्था पारंपारिक वेशभूषा और वाद्य यंत्रों के साथ अपने लोक नृत्य और संगीत का जलवा बिखेरेंगे. मैदान में आकर्षक रंग-बिरंगे नमो जर्सी के साथ इस टूर्नामेंट में शामिल होने वाले कटकमदाग प्रखंड क्षेत्र की सभी 38 टीमों के सभी खिलाड़ी मैदान में मौजूद रहेंगे और मार्च पास्ट करते हुए अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज कराएंगे. वर्तमान वर्ष यह टूर्नामेंट सदर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों के अलावा इचाक और बरही में भी आयोजित होने वाला है. कुल 550 टीमों के करीब आठ हजार से अधिक खिलाड़ी इसमें अपने खेल प्रतिभा का जलवा बिखेरेंगे. इसे भी पढ़ें– रांची:">https://lagatar.in/ranchi-shops-being-demolished-from-otc-to-piska-mod-for-flyover-employment-crisis-in-front-of-500-shopkeepers/">रांची:

फ्लाईओवर के लिए ओटीसी से पिस्का मोड़ तक तोड़ी जा रहीं दुकानें, 500 दुकानदारों के सामने रोजगार का संकट
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही