Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग :  रूपेश हत्याकांड जांच में राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग ने लिया संज्ञान, कहा- न्याय दिलाने का काम करेगा आयोग

Advertisement
Advertisement
Hazaribagh  : हजारीबाग के बरही में हुए रुपेश पांडे हत्याकांड मामले में राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग ने संज्ञान लिया है. राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो हजारीबाग के बरही प्रखंड के नयी टांड़ पहुंचकर रूपेश पांडे के परिजनों से मुलाकात की. इसके साथ ही कई वरीय अधिकारियों से घटना के बारे में विस्तृत जानकारी ली है. इसे भी पढ़ें-लातेहार">https://lagatar.in/latehar-three-railwaymen-honored-for-saving-train-from-accident/">लातेहार

: ट्रैन को दुर्घटनाग्रस्त होने से बचाने वाले तीन रेलकर्मियों को सम्मानित किया गया

सभी तथ्यों को अपनी जांच रिपोर्ट में शामिल करेंगे

प्रियंक कानूनगो ने पत्रकारों से कहा कि बरही में हुए इस हत्याकांड में जान गंवा चुके बालक को न्याय दिलाने के उद्देश्य से यहां पर अपनी जांच करने का काम कर रहे हैं. कहा गया कि सभी तथ्यों को अपनी जांच रिपोर्ट में शामिल करेंगे. उन्होंने आश्वस्त किया कि मृतक बालक से सम्बंधित किसी भी गवाह को प्रताड़ित नहीं किया जाएगा. घटना के बाद सरकार बच्चों को प्रताड़ित न करें. देश में बच्चों के अधिकारों को संरक्षित करने के लिए न्याय किशोर अधिनियम लागू है.उसके प्रावधानों का पूर्ण रूपेण अनुपालन हों, यह सुनिश्चित करवाने का काम बाल आयोग करेगा. उन्होंने पीड़ित परिवार से कहा कि उन्हें न्याय दिलाने के लिए आयोग उनके साथ है. न्याय और हक की लड़ाई लड़ने के लिए हम उनको सुरक्षा तथा संरक्षा के लिए तत्पर है.जांच के दौरान उन्हें कुछ तथ्य मिलें हैं, जो न्याय किशोर अधिनियम प्रावधान के विपरीत है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही