Search

 
 
 

हजारीबाग: 19 से 30 सितंबर तक चलेगा राष्ट्रीय फाइलेरिया विलोपन कार्यक्रम

 
Hazaribagh: समाहरणालय सभागार में गुरुवार को जिला समन्वय समिति की बैठक हुई. डीसी नैंसी सहाय के निर्देश पर हुई बैठक में की अध्यक्षता सिविल सर्जन ने की. इसमें जिला व प्रखंड स्तरीय विभिन्न पदाधिकारी शामिल हुए. बैठक में राष्ट्रीय फाइलेरिया विलोपन कार्यक्रम के अंतर्गत मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन 2022 के सफल क्रियान्वयन पर चर्चा हुई. सीएस ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लक्षित आबादी (दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं व गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को छोड़कर शेष सभी व्यक्ति) को फाइलेरिया मुक्त बनाना है. इसके तहत लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा डीईसी टेबलेट और कृमि नाशक दवा अल्बेंडाजोल टेबलेट की एकल खुराक का सेवन कराकर जन समुदाय को फाइलेरिया मुक्त बनाना है. इसे भी पढ़ें– झामुमो">https://lagatar.in/jmm-leader-supriyos-big-blow-said-what-the-governor-does-not-know-bjp-mp-knows-it-is-a-challenge-to-constitutional-institutions/">झामुमो

नेता सुप्रियो ने कहा- जो बात राज्यपाल को नहीं मालूम, वह भाजपा के सांसद को पता है, यह संवैधानिक संस्थाओं के लिए चुनौती
बताया कि हजारीबाग जिले के नौ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (बरही, बरकट्ठा, बड़कागांव, चौपारण, इचाक, कटकमसांडी, केरेडारी, विष्णुगढ़ व सदर, जिनका माइक्रोफाइलेरियम दर एक से अधिक है) में यह कार्यक्रम 19 सितंबर से 30 सितंबर 2022 तक चलाया जाएगा. इस कार्यक्रम के तहत घर-घर जाकर एवं बूथ पर दवा का सेवन कराया जाएगा. दवा का सेवन कार्यक्रम स्वास्थ्य कर्मियों, सहिया, आंगनबाड़ी सेविका/ सहायिका एवं सामुदायिक स्वयं सेवकों की ओर से कराया जाएगा. इस बैठक में सिविल सर्जन, जिला परिषद अध्यक्ष, जिला वीबीडी पदाधिकारी, आरसीएचओ, वीबीडी कंसलटेंट और डीपीएम मौजूद थे. इसे भी पढ़ें– पंजाब">https://lagatar.in/pm-security-lapse-in-punjab-scs-inquiry-committee-said-firozabad-ssp-responsible-report-will-be-sent-to-center/">पंजाब

में पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक : SC की जांच समिति ने कहा, फिरोजाबाद के एसएसपी जिम्मेवार, रिपोर्ट केंद्र को भेजी जायेगी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही