और ओम एक” अरशद मदनी के बयान पर मचा बवाल)
डिजाइनर फेस्टिव सीजन-8 की विजेता बनी तविशी
तविशी की यह उपलब्धि हजारीबाग के साथ पूरे राज्य के लिए गर्व और गौरव की बात है. डिजाइनर फेस्टिव सीजन-8 में देशभर के बेहतरीन फैशन डिजाइनिंग संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. इतने प्रतिभागियों के बीच तविशी ने कुल 40 में से 37 अंक लाया और प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया. तविशी को नगद पुरस्कार के साथ भारत के सबसे बड़े डिजाइनर शो लैक्मे फैशन वीक 2023 में बतौर ड्रेस डिजाइनर शामिल होने का मौका मिला. राष्ट्रीय स्तर के मॉडल तविशी के डिजाइन किये गये कपड़ों को पहनकर रैंप वॉक करेंगे. इसे भी पढ़ें : जून">https://lagatar.in/ignous-term-end-exam-is-held-in-june-and-december-it-is-mandatory-for-students-to-pass-in-assignments/">जूनऔर दिसंबर में होती है इग्नू की टर्म एंड परीक्षा, स्टूडेंट्स को असाइनमेंट में भी पास करना अनिवार्य
मंडला आर्ट की ड्रेस डिजाइनिंग का जानिए थीम
अपने ड्रेस में मंडला आर्ट जिसमें बारीक पैटर्न को सिमेट्री में बनाया जाता है. लेकिन सबसे महत्वपूर्ण है कि हर पैटर्न अंत में एक विशाल गोलाकार का हिस्सा बनता है. मंडला का शुरुआती बिंदु और अंतिम पैटर्न गोल ही होता है. मंडला आर्ट ब्रह्मांड को दर्शाता है, जहां लाखों अलग-अलग पैटर्न अंततः गोले में समा जाते हैं. मंडला कला का अंतिम उद्देश्य एक केंद्र बिंदु पर शांति, प्रतिबिंब और ऊर्जा की एकाग्रता और अध्यातमिकता को बढ़ावा देना है. तविशी ने इसी आर्ट को अपने डिजाइन में समाहित किया. जिसमें अपनी दो मिनट की प्रस्तुति के दौरान सारे निर्णायकों को सम्मोहित कर लिया. प्रतियोगिता में जहां बतौर एंकर मशहूर टीवी सीरियल कलाकार अमन वर्मा शामिल थे. वहीं बतौर निर्णायक फेमस ड्रेस पीटरदासकोली, अंकुर खोसला, सेफाली वासुदेवा एवं मोटिवेशनल स्पीकर नीरज गाबा शामिल थे. इसे भी पढ़ें : अलर्ट">https://lagatar.in/alert-action-will-be-taken-on-big-electricity-bill-defaulters-from-february-15-certificate-case-will-be-done/">अलर्ट: 15 फरवरी से बड़े बिजली बिल बकायेदारों के खिलाफ होगी कार्रवाई
मार्च में आयोजित होगा मेगा फैशन शो
मार्च में मुंबई में आयोजित होने वाले इस मेगा फैशन शो में तविशी के बनाये लगभग छह ड्रेसों को मॉडलों की ओर से रैंप वॉक के माध्यम से प्रदर्शित किया जायेगा. प्रतियोगिता जीतने पर नकद पुरस्कार के साथ अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के फैशन डिजाइनरों के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में मॉडलों को काम करने का मौका मिलेगा. इसे भी पढ़ें : ‘लिफाफा’">https://lagatar.in/governor-ramesh-bais-left-without-opening-secret-of-lifafa/">‘लिफाफा’का ‘राज’ खोले बिना चले गए राज्यपाल रमेश बैस
लैक्मे फैशन वीक के तैयार हो रहे ड्रेस डिजाइन से जुड़ी हैं तविशी की मां
स्थानीय मटवारी स्थित कृष्णापुरी निवासी तविशी ने बताया कि डिजाइनर बनने की प्रेरणा उन्हें अपनी माता अंजली वर्मा को देखकर मिला, जो वर्तमान में बुटीक फैशन वीक नाम से अपने बूटीक का संचालन कर रही हैं. यहां के कुशल कारीगार ही लैक्मे फैशन वीक के लिए ड्रेस डिजाइन कर रहे हैं. तविशी अपनी सफलता का श्रेय दादी पुष्पा प्रसाद, पिता राजीव प्रसाद एवं बुआ दीपाली प्रसाद अपने फैशन गुरु डेनियल फ्रैंकलीन, नीरज गाबा, शिक्षिका ईशानी, निशा, कविता के साथ डीएवी पब्लिक के प्राचार्य अशोक कुमार एवं सभी शिक्षकों को दिया. उन्होंने बताया कि उनके लगातार मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन के कारण यह मुकाम हासिल कर पायी. इसे भी पढ़ें : देवघरः">https://lagatar.in/deoghar-encounter-between-criminals-and-police-two-policemen-killed/">देवघरःअपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़, दो पुलिस जवानों की मौत
डीएवी पब्लिक स्कूल, हजारीबाग की छात्रा रह चुकी हैं तविशी
डीएवी पब्लिक स्कूल हजारीबाग से 12वीं के बाद वर्तमान में आईएनआईएफडी गुरुग्राम, न्यू दिल्ली से फैशन डिजाइनिंग में बैचलर्स कर रही हैं. तविशी के इस सफलता पर तरंग ग्रुप के निर्देशक अमित कुमार गुप्ता के साथ डीएवी पब्लिक के प्राचार्य अशोक कुमार एवं हजारीबाग के अन्य गणमान्य लोगों ने शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. इसे भी पढ़ें : 23">https://lagatar.in/4401-posts-urdu-teachers-could-not-be-filled-even-in-23-years-resentment-among-people/">23वर्षों में भी नहीं भरा जा सका 4401 उर्दू शिक्षकों का पद, लोगों में नाराजगी [wpse_comments_template]

Leave a Comment