Search

 
 
 

हजारीबाग: झील परिसर में मिट्टी भराव को लेकर प्रकृति प्रेमियों में दिखा रोष

 
Hazaribagh: जिले के श्रृंखलाबद्ध झील परिसर को प्रकृति की नैसर्गिक सुंदरता का अनुपम वरदान माना जाता है. इसके बड़े झील के एक हिस्से में मिट्टी भरकर पीएचईडी द्वारा मेडिकल कॉलेज के लिए टंकी और सफाई संयंत्र बनाने का काम अचानक शुक्रवार को शुरू कर दिया गया. हजारीबाग के हृदयस्थली पर घाव करने की भांति मिट्टी भरते देख यहां के प्राकृतिक प्रेमियों ने पहले तो इसे सोशल मीडिया पर वायरल किया. और इस तरह के यहां हो रहे कार्य की कड़ी निंदा की. देखते ही देखते यहां प्राकृतिक प्रेमियों का जमावड़ा लगने लगा. सदर विधायक मनीष जायसवाल खुद कार्य स्थल पर पहुंचे और संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात कर और कार्य करा रहे संवेदक के मुंशी को फटकार लगाई. साथ ही तत्काल झील परिसर में डाले गए मिट्टी को वापस ले जाने का निर्देश दिया. विधायक जायसवाल की फटकार के बाद संवेदक के मुंशी द्वारा मिट्टी वापस ले जाने की प्रक्रिया शुरू की गई. इसे भी पढ़ें- बेरमो">https://english.lagatar.in/ccl-worker-dies-of-corona-in-bermo-wife-and-son-also-infected/44839/">बेरमो

में कोरोना से सीसीएलकर्मी की मौत, पत्नी और बेटी भी संक्रमित
[caption id="attachment_44870" align="aligncenter" width="600"]https://english.lagatar.in/wp-content/uploads/2021/04/90a41e9b-9f1d-4b89-8455-74eabf369a5511111111.jpg"

alt="सदर विधायक मनीष जायसवाल ने काम कराया बंद, मिट्टी वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू" width="600" height="400" /> सदर विधायक मनीष जायसवाल ने काम कराया बंद, मिट्टी वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू[/caption]

सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा-

मौके पर सदर विधायक ने कहा कि, सूचना मिली थी कि झील में मिट्टी डाला जा रहा है. जब यहां पहुंचा तो देख कर बड़ा आश्चर्य हुआ कि, इतने सुंदर वातावरण को कोई कैसे बिगाड़ सकता है. जब जानकारी हासिल की तो पता चला कि चार नंबर झील पर 100 फीट अंदर इंटेक वेल बनना है, जहां से वाटर सप्लाई करना है. और उसी के लिए यहां मिट्टी भरकर रास्ता बनाने का कार्य किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जब कोनार जलापूर्ति योजना चल रही है, छड़वा डैम से पहले से ही पानी आ रहा है. तो फिर झील से वाटर सप्लाई का क्या मतलब है. उन्होंने कहा कि अगर पीएचइडी की ऐसी प्लानिंग है तो यह बेहद ही खराब है. हम लोग विभाग के वरीय अधिकारियों से बात करके इस योजना के स्क्रैप की कोशिश करेंगे. इसे भी पढ़ें- पटना-रांची">https://english.lagatar.in/patna-ranchi-jan-shatabdi-departure-time-changed/44814/">पटना-रांची

जनशताब्दी के प्रस्थान का समय बदला, रूट में भी बदलाव

मौके पर पहुंचे कई लोगों ने किया समर्थन

मौके पर विशेष रूप से नगर निगम की महापौर रोशनी तिर्की, भाजपा नेता भैया अभिमन्यु प्रसाद, बटेश्वर प्रसाद मेहता, वार्ड पार्षद अनिल प्रसाद, जितेंद्र जैन, विनोद झुनझुनवाला, झील सफाई समिति के अरुण कुमार वर्मा, शैलेश चंद्रवंशी, देवेंद्र जैन, मेहुल खंडेलवाल, अतिशय जैन, सत्यभामा देवी, कृष्णा गुप्ता, कांग्रेसी नेता मनोज नारायण भगत, सुरजीत नगवाला, मृत्युजंय शर्मा, सदर विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें- दहेज">https://english.lagatar.in/husband-accused-of-dowry-death-sent-to-jail-married-four-months-ago/44849/">दहेज

हत्या के आरोपी पति को भेजा गया जेल, चार महीने पहले हुई थी शादी
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही