Search

 
 
 

हजारीबाग : 25 गांवों में एनडीए प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने किया जनसंपर्क

 
Barkagaon:  हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के एनडीए गठबंधन के भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने बड़कागांव प्रखंड के 25 गांवो में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया. मनीष जायसवाल के बड़कागांव चौक पहुंचने पर भाजपाईयों ने स्वागत किया. इसके बाद उन्होंने तलसवार, आँगों, पोटंगा, उरीमारी, जरजरा और नयाटांड़ पंचायत के परेवातारी, निमियाटोला, प्लांडू, कोयलंग, पतरा, अम्बाटोला, आंगो, उरेज कॉलोनी, असवा, तिलैया, भुरकुंडा, पारगढ़ा, उरीमारी हेसाबेड़ा, उरीमारी लिपहाउस कॉलोनी, उरीमारी चेकपोस्ट, उरीमारी सेवल, जरजरा चौक, जरजरा बस्ती, पसेरिया, ललकीमाटी, टिकरीटांड़, तलसवार, सिमरातरी, नयाटांड़, कुम्हारडीहा, विश्रामपुर और पिपराडीह गांवों का तूफानी दौरा कर मतदाताओं से भाजपा को वोट देने की अपील की. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में पिछले 10 सालों में अभूतपूर्व विकास कार्य हुआ. जब आप मतदान करने बूथ पर जाय तो कांग्रेस के करीब 62 साल के शासनकाल को जरूर याद करें, कांग्रेस ने वादा करके देश और देशवासियों को सिर्फ़ ठगने का काम किया. जनसभा को इसके अलावा पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव रोशन लाल चौधरी ने भी संबोधित किया. इसे भी पढ़ें-आज">https://lagatar.in/need-to-vote-today-abdul-bari-siddiqui/">आज

वोट की चोट देने की जरूरत : अब्दुल बारी सिद्दीकी

मौके पर कई लोग रहे मौजूद

मौके पर आजसू रामगढ़ जिला अध्यक्ष दिलीप दांगी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल मिश्र, आजसू प्रदेश सचिव कौलेश्वर गंझु, बड़कागांव पूर्वी भाजपा मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो, बड़कागांव पश्चिमी भाजपा मंडल अध्यक्ष आदित्य सोनी, आजसू केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा, भाजपा नेता सह मुखिया संघ के जिला उपाध्यक्ष पारसनाथ महतो, मुखिया नीलम मिंज, सुमन गिरी, भवानी प्रसाद, श्रीकांत निराला, बेचन साव, नागेश्वर तुरी, गिरेंद्र कुमार, अशोक महतो, विनोद महतो, अशोक साव, मेवालाल नाग, सत्येंद्र सिंह, दिनेश करमाली, नरसिंग प्रसाद, इंद्रभूषण, बढ़न तुरी, ज्ञानचंद महतो, किशोर राणा, धनलाल बेदिया, कृतन बेदिया, उषा देवी, गीता देवी, लक्ष्मी देवी, अजय साहू, हीरालाल साव, आशीष गुप्ता, रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें-चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-security-forces-got-success-three-ieds-and-items-of-daily-use-recovered/">चाईबासा

: सुरक्षाबलों को मिली सफलता, तीन आईईडी और दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही