Search

 
 
 

हजारीबाग : राजग प्रत्याशी मनीष जायसवाल बुधवार को करेंगे नामांकन

 
राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा, झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सहित कई सांसद- विधायक और एनडीए गठबंधन के दिग्गज होंगे शरीक Hazaribagh : हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के भाजपा के उम्मीदवार मनीष जायसवाल बुधवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे. इसको लेकर उन्होंने मंगलवार को प्रधान चुनाव कार्यालय परिसर में प्रेस कांफ्रेंस की गई. मौके पर मनीष जायसवाल ने बताया कि उनके नामांकन के मौके पर हमारे साथ विशेष रूप से राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, दीपक प्रकाश, जदयू नेता सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो, आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो, आजसू नेता सह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी समेत झारखंड के विधायक दल के नेता अमर कुमार बाउरी, विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, विधायक भानु प्रताप शाही, विधायक बिरंची नारायण, विधायक राज सिन्हा, विधायक नीरा यादव, विधायक समरी लाल, विधायक किसुन दास, आलोक चौरसिया, विधायक अमित मंडल समेत एनडीए गठबंधन में शामिल भाजपा, आजसू, जदयू, और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कई प्रदेश यूनिट और स्थानीय स्तर के कई दिग्गत नेता एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे. नामांकन दाखिल करने से पूर्व हजारीबाग के ऐतिहासिक हजारीबाग स्टेडियम (कर्जन ग्राउंड) परिसर में नामांकन सह आशीर्वाद सभा का आयोजन होगा, जिसमें हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सभी पांचों विधानसभा क्षेत्र से कार्यकर्ताओं का जनसैलाब उमड़ेगा. यहां से जनसभा के उपरांत नामांकन दाखिल करने हजारीबाग समाहरणालय पहुंचेंगे. इसे भी पढ़ें-राष्ट्रीय">https://lagatar.in/national-equality-party-made-tahir-ansari-its-candidate-for-gandeya-seat/">राष्ट्रीय

समानता दल ने गांडेय सीट पर बनाया ताहिर अंसारी को प्रत्याशी

महावीर स्थान में करेंगे पूजा-अर्चना

नामांकन दाखिल करने से पूर्व मनीष जायसवाल सुबह 11:00 बजे हजारीबाग शहर स्थित विशेश्वर दयाल जायसवाल पथ अवस्थित अपने आवासीय परिसर से माता पिता का आशीर्वाद लेकर निकलेंगे. इसके बाद महावीर स्थान चौक पर महावीर मंदिर में बजरंगी बली सहित अन्य देवी-देवताओं की पूजा अर्चना करेंगे और फिर यहां से हजारों समर्थकों के साथ पदयात्रा करते हुए झंडा चौक- भगत सिंह चौक - बंशीलाल चौक- बिरसा चौक होते हुए हजारीबाग स्टेडियम (कर्जन ग्राउंड) पहुंचेंगे.

नामांकन सह आशीर्वाद सभा में उपस्थित होने की अपील

जायसवाल ने हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की विवेकशील जनता, बुद्धिजीवी-अमन पसंद नागरिकों, एनडीए में शामिल सभी राजनीतिक दलों के समर्पित कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर नामांकन सभा को सफल बनाने और लोकसभा चुनाव में अपना आशीर्वाद, स्नेह और प्यार देने की अपील की है. उन्होंने कहा कि हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र की जनता ने जिस उम्मीद और विश्वास के साथ मुझे लगातार दो बार हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र की सेवा और प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया उसका मैंने पूरी निष्ठा, ईमानदारी, लगन और तत्परता के साथ निर्वाह किया. इसी का नतीजा हुआ कि मुझे विश्व के सबसे बड़ी राजनीतिक दल भाजपा से हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र का प्रत्याशी बनाया गया. इसे भी पढ़ें-देवघर">https://lagatar.in/deoghar-20-devotees-from-japan-offered-prayers-at-baba-temple/">देवघर

: जापान से आए 20 श्रद्धालुओं ने बाबा मंदिर में की पूजा-अर्चना

मुनका बगीचा से जुलूस की शक्ल में सभा स्थल पहुंचेंगे लोग

हजारीबाग के भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने कहा कि मनीष जायसवाल का नामांकन कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा. करीब 50 हज़ार से अधिक लोगों की भीड़ उमड़ने की संभावना है. नामांकन सभा स्थल कर्जन ग्राउंड में टेंट- पंडाल लगाया गया है ताकि धूप और गर्मी से लोगों को राहत मिले. पूरे मैदान को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि हजारीबाग क्षेत्र के लोग मंगा बगीचा में जमा होंगे और यहां से जुलूस की शक्ल में सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल के साथ जनसभा स्थल पहुंचेंगे.

प्रेस वार्ता में ये रहे उपस्थित

प्रेसवार्ता में मुख्य रूप से हजारीबाग लोकसभा प्रभारी शशि भूषण भगत, रामगढ़ भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता, लोकसभा सह-संयोजक रणंजय कुमार उर्फ़ कुंटु बाबू, हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के संयोजक शंकर लाल गुप्ता, हजारीबाग सदर विधानसभा प्रभारी प्रो. संजय सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य के.पी.ओझा, अनिल मिश्रा, सुदेश चंद्रवंशी, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक यादव, विधायक प्रतिनिधि दिनेश सिंह राठौर, भाजपा नेता राजु चतुर्वेदी, दामोदर सिंह, जय नारायण प्रसाद, मनोज गिरी, बिनोद झुनझुनवाला, नगेन्द्र गुप्ता, अजय कुमार साहू, अजीत चंद्रवंशी, महेंद्र राम बिहारी, राजकरण पांडेय, विजय वर्मा, मुलचंद साव, राकेश वर्मा, महेंद्र ठाकुर और रंजन चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहें. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही