Search

 
 
 

हजारीबाग : नीम का पेड़ बना आस्था का केंद्र, शिवलिंग की हो रही पूजा

 
Vishnugarh, Hazaribagh:   विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत खरकी पंचायत के सिमरबेड़ा गांव में ग्रामीणों का कहना कि नीम के एक पेड़ से दूध रिस रहा है. वहीं पास ही आम के पेड़ के नीचे खुदाई करने पर शिवलिंग मिला. लोग इसे चमत्कार मानकर नमस्कार कर रहे हैं. दोनों जगहों पर पूजापाठ करने के लिए रोज ग्रामीणों की भीड़ लग रही है. बताया गया है कि गांव की एक महिला अपने खेत में गोबर फेंकने गयी थी. इसी दौरान उसकी नजर रास्ते मे पड़ने वाले नीम के एक पेड़ पर पड़ी. उसने देखा कि उस पेड़ से दूध रिस रहा है. इसकी जानकारी उसने ग्रामीणों को दी. इस चमत्कार से रूबरू होने के लिए ग्रामीण पेड़ के पास पहुंचे. पेड़ से दूध रिसता देख लोग चमत्कृत रह गए. इसे भी पढ़ें-सदन">https://lagatar.in/uproar-in-the-house-over-governors-reservation-statement-congress-said-we-cannot-tolerate/">सदन

में राज्यपाल के आरक्षण वाले बयान पर हंगामा, कांग्रेस ने कहा- हम बर्दाश्त नहीं कर सकते
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/28rc_m_6-nnn-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

पूजा-पाठ के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ रही भीड़

आनन फानन में ग्रामीणों की बैठक बुलाई गई. बैठक में शामिल एक ग्रामीण झूमने लगा. झूमते हुए वह शख्स सबको लेकर नीम के उस पेड़ के पास लगा आम के पेड़ के नीचे ले गया. जमीन की खुदाई करने को कहा. लगभग दो फीट खुदाई करने के बाद एक शिवलिंग मिला. उसने उस शिवलिंग को चमत्कारी बताया और उसे नीम के पेड़ पास रख दिया और शुरू हो गया पूजापाठ का सिलसिला. बाद में ग्रामीणों ने उस शिवलिंग को गांव के एक अर्धनिर्मित शिव मंदिर में रख दिया. यह बात जंगल की आग की तरह आसपास के इलाके में फैल गई. अब तो रोज सैकड़ों की संख्या लोग वहां पहुंच पूजा कर रहे हैं. अब ग्रामीणों की कोशिश उस अर्धनिर्मित शिव मंदिर को शीघ्र पूरा करने की है. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-target-of-80-percent-voting-set-in-lok-sabha-elections/">हजारीबाग

: लोकसभा चुनाव में 80 फीसदी वोटिंग का रखा गया लक्ष्य
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही