Search

 
 
 

रामगढ़ : सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास

 
रामगढ़ क्षेत्र के विकास को लेकर कृतसंकल्पित : सुनीता चौधरी Ramgarh: कुंदरूकलां पंचायत स्थित मंगरीढिपा में भवन निर्माण विभाग द्वारा डीएमएफटी मद से लगभग एक करोड़ की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का बुधवार को शिलान्यास किया गया. मुख्य अतिथि रामगढ़ विधायक सुनीता चौधरी, विशिष्ट अतिथि रामगढ़ जिप अध्यक्ष सुधा देवी, पार्षद धनेश्वर महतो, कुंदरूकलां मुखिया किशुन राम मुंडा, पूर्व मुखिया शीला देवी, बारलोंग मुखिया रेखा देवी ने नारियल फोड़ कर शिलापट्ट का अनावरण किया. इस अवसर पर रामगढ़ विधायक ने कहा कि क्षेत्र का विकास मेरी पहली प्राथमिकता है. चुनाव के दौरान ग्रामीणों से किया हुआ वादा आज पूरा कर रही हूं. आगे कहा कि इस सामुदायिक भवन के निर्माण से सबसे ज्यादा फायदा यहां के ग्रामीणों को होगा. वहीं जिप अध्यक्ष ने संवेदक को समय से गुणवत्तापूर्ण कार्य करने का निर्देश दिया. मौके पर समाजसेवी पूनम देवी, उप मुखिया मोहराय महतो, प्रदीप नायक, वार्ड सदस्य साघोरी देवी, डूंडी मुखिया रामसेवक महतो, मिसिरलाल महतो, लालकिसुन महतो, ज्योति साव, ज्योति देवी, जगदेव महतो, अनिल कुमार, अरविंद कुमार, नागेश्वर महतो, लालमोहन महतो सहित कई मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/passengers-leg-cut-off-by-train-at-dhanbad-station-serious/">धनबाद

स्टेशन पर ट्रेन से यात्री का पैर कटा, गंभीर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही