Search

 
 
 

Hazaribagh News : हुडहुड़ु में 50 डिसमिल जमीन फिर विवादों में, सीओ व पूर्व मंत्री योगेंद्र साव में तीखी बहस

Hazaribagh News : सदर अंचल अधिकारी आशुतोष कुमार के अनुसार, उक्त जमीन खास महल की है. जमीन के रिन्यूअल को लेकर प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है. उनका कहना है कि जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है.
 
सीओ के साथ बकझक करते योगेंद्र साव.

Hazaribagh News : हजारीबाग सदर अंचल के हुडहुड़ु क्षेत्र के कैंटोनमेंट मौजा स्थित 50 डिसमिल जमीन एक बार फिर चर्चा में है. इस जमीन को लेकर वर्ष 2023 से विवाद चला आ रहा है. इस जमीन पर राज्य के पूर्व मंत्री योगेंद्र साव पर अवैध कब्जा का आरोप लगाया जाता रहा है.

 

इसे भी पढ़ें

https://lagatar.in/ed-raids-in-jharkhand-and-odisha-action-taken-in-cooperative-bank-scam 


सदर अंचल अधिकारी आशुतोष कुमार के अनुसार, उक्त जमीन खास महल की है. जमीन के रिन्यूअल को लेकर प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है. उनका कहना है कि जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है. सीओ आशुतोष कुमार शुक्रवार को पुलिस व प्रशासनिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू करने का प्रयास किया.


इसी दौरान पूर्व मंत्री योगेंद्र साव वहां पर पहुंच गए. सीओ और योगेंद्र साव के बीच तीखी बहस हुई. आरोप है कि बहस के दौरान योगेंद्र साव ने सीओ के साथ अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया. इसके चलते वहां कुछ देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही.


योगेंद्र साव ने कार्रवाई को लेकर राज्य सरकार पर भी सवाल उठाए. कहा कि झारखंड की ‘अबुआ सरकार’ में बिना नियम-कानून का पालन किए कार्रवाई की जा रही है. इस जमीन का मामला आगे की प्रक्रिया में है. उसका इंतजार किए बिना सीओ ने कार्रवाई शुरू कर दी.


बताया गया कि विवादित जमीन पर खटाल का भी निर्माण किया गया है. प्रशासन का दावा है कि जमीन खास महल की है और अवैध कब्जे को हटाने की कार्रवाई की जा रही है. जमीन के स्वामित्व और कब्जे को लेकर दोनों पक्ष अलग-अलग दावे कर रहे हैं. सीओ की उपस्थिति में उक्त जमीन पर बनाए गए रोड पर से अतिक्रमण हटाया गया. सीओ ने उक्त स्थल पर निर्मित खटाल व अतिक्रमण को हटाने के लिए बुधवार तक का समय दिया है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही