Search

 
 
 

Hazaribagh News : एक पेड़ मां के नाम अभियान , विधायक प्रदीप प्रसाद ने किया पौधारोपण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणादायी मुहिम एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत विधायक प्रदीप प्रसाद ने सोमवार को कटकमसांडी प्रखंड में पौधों का पौधारोपण किया.
 
  • एक लाख से अधिक पौधे लगाने का संकल्प

Hazaribagh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणादायी मुहिम एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत विधायक प्रदीप प्रसाद ने सोमवार को कटकमसांडी प्रखंड में पौधों का पौधारोपण किया.इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया.

 

इस दौरान विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण और पर्यावरण का संवर्धन हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है.इसी उद्देश्य के साथ उनका पौधारोपण अभियान विगत कई वर्षों से निरंतर चल रहा है.

 

उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी एक लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके तहत विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में व्यापक स्तर पर पौधारोपण किया जा रहा है.उन्होंने कहा कि पौधारोपण केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और हरित पर्यावरण सुनिश्चित करने का संकल्प है.

 

फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ जैव विविधता के संवर्धन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा तथा स्थानीय लोगों को दीर्घकालिक लाभ प्रदान करेगा.विधायक प्रदीप प्रसाद ने लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान से जुड़ने, अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने की अपील की.उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ही स्वच्छ, हरित एवं समृद्ध हजारीबाग के निर्माण का संकल्प साकार होगा.

 

कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि रामकुमार मेहता, सुमन राय, कालेश्वर रजक, विनोद सिंह, अशोक राणा, मंडल अध्यक्ष प्रकाश कुशवाहा, अजीत कुशवाहा, शिवपाल यादव,  प्रदीप मिश्रा, बिजूल देवी, पूर्व सांसद प्रतिनिधि मुनेश ठाकुर, गदोखर के मुखिया नारायण साव, रामू राम, महामंत्री वीरेंद्र ओझा, वीरेंद्र ठाकुर, वीरेंद्र शुक्ला, गोविंद यादव, बजरंग साव, राजेश ठाकुर, पवन गिरी, बैजनाथ यादव, राजेंद्र ठाकुर, उपेन्द्र शर्मा, रमेश राम, मनीष चौधरी, परमेश्वर यादव, राजेश यादव सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही