Search

 
 
 

Hazaribagh News : दुर्गा पूजा पर हजारीबाग की ट्रैफिक में बदलाव,  PTC चौक से मटवारी मैदान तक विशेष व्यवस्था

Hazaribagh News: एडिशनल एसपी अमित कुमार ने बताया कि दुर्गा पूजा के दौरान PTC चौक से मटवारी मैदान तक के इलाकों में विशेष व्यवस्था की गई है. इन क्षेत्रों में भीड़ को देखते हुए पार्किंग स्थलों को चिह्नित किया गया है.
 
रूच चार्ट

Hazaribagh News : दुर्गा पूजा पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए हजारीबाग पुलिस ने व्यापक तैयारी की है. सप्तमी से दशमी तक शहर के पूजा पंडालों में उमड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक प्लान, पार्किंग और रूट डायवर्जन की व्यवस्था की गई है.

 

एडिशनल एसपी अमित कुमार ने बताया कि दुर्गा पूजा के दौरान बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ पूजा पंडालों में दर्शन के लिए पहुंचेंगे. इसे देखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए रणनीति तैयार की गई है. PTC चौक से मटवारी मैदान तक के इलाकों में विशेष व्यवस्था की गई है. इन क्षेत्रों में भीड़ को देखते हुए पार्किंग स्थलों को चिह्नित किया गया है. वहीं, जरूरत के अनुसार विभिन्न स्थानों पर रूट डायवर्जन और बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी न हो.


सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पैरामिलिट्री, आर्म पुलिस और झारखंड पुलिस के जवानों को शामिल करते हुए अलग-अलग क्विक रिस्पांस टीम (QRT) का गठन किया गया है. ये टीमें लगातार पेट्रोलिंग और गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखेंगी. पुलिस प्रशासन ने ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन कराने की भी तैयारी की है.


महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महिला थाना प्रभारी के नेतृत्व में महिला पुलिस की विशेष टीम बनाई गई है. इस टीम को भीड़भाड़ वाले चिह्नित स्थलों पर तैनात किया जाएगा.

 

Uploaded Image

 

Uploaded Image

Uploaded Image
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही