Hazaribagh News : खनिज संशोधन (MMDR) बिल के विरोध में झारखंड प्रदेश कांग्रेस का लोकभवन घेराव 26 सितंबर को प्रस्तावित है. पार्टी इसकी तैयारी में जोर-शोर से जुटी है. हजारीबाग जिला कांग्रेस अध्यक्ष जयप्रकाश भाई पटेल ने जिले के पार्टी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में घेराव कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है.
उन्होंने कहा कि MMDR बिल को लेकर कांग्रेस लगातार विरोध दर्ज करा रही है. इस विधेयक के प्रावधानों से झारखंड को भारी नुकसान होगा. उन्होंने कहा कि 26 सितंबर को हजारीबाग सहित पूरे प्रदेश से कांग्रेस कार्यकर्ता रांची पहुंचेंगे और लोक भवन के समक्ष विरोध प्रदर्शन करेंगे. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में आंदोलन में शामिल होने की अपील की.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.