Search

 
 
 

Hazaribagh News : डीसी और एसपी ने बरही के पूजा पंडालों व रावण दहन स्थल का किया निरीक्षण

Hazaribagh News: डीसी ने पूजा पंडालों में अग्नि सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरे, यातायात व्यवस्था, प्रवेश व निकास मार्ग, उद्घोषणा प्रणाली, भीड़ नियंत्रण, बैरिकेडिंग, स्वयंसेवकों की तैनाती, साफ-सफाई व मूर्ति विसर्जन मार्ग सहित जरूरी व्यवस्थाओं की जानकारी ली.
 
पंडाल का निरीक्षण कर निकलते डीसी व एसपी.

Hazaribagh News : हजारीबाग डीसी हेमंत सती व एसपी अमन कुमार ने दुर्गापूजा व दशहरा शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए शनिवारर को बरही प्रखंड के विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया. उन्होंने बरही चौक स्थित पूजा पंडाल, रसोइया धमना, धमना एवं बरही मैदान स्थित रावण दहन स्थल का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया.


डीसी ने पूजा पंडालों में अग्नि सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरे, यातायात व्यवस्था, प्रवेश व निकास मार्ग, उद्घोषणा प्रणाली, भीड़ नियंत्रण, बैरिकेडिंग, स्वयंसेवकों की तैनाती, साफ-सफाई व मूर्ति विसर्जन मार्ग सहित जरूरी व्यवस्थाओं की जानकारी ली. उन्होंने पूजा समितियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा सुनिश्चित करने के लिए दिशा-निर्देश दिए.


बरही मैदान स्थित रावण दहन स्थल के निरीक्षण के दौरान डीसी ने परिसर की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, एंट्री-एक्जिट प्वाइंट सहित सभी जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने आयोजन के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन करने व श्रद्धालुओं की आवाजाही सुव्यवस्थित बनाए रखने पर जोर दिया.


एसपी अमन कुमार ने पूजा समितियों से पुलिस-प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की. कहा कि भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन व सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें. मौके पर डीडीसी, प्रशिक्षु आईएएस सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही