Search

 
 
 

Hazaribagh News : डीसी ने हुडहुडू क्षेत्र के तालाबों का किया निरीक्षण, अतिक्रमण हटाने का निर्देश

Hazaribagh News : डीसी ने जोड़ा तालाब व लंबा तालाब के किनारे निर्मित कई घरों और चहारदीवारी का अवलोकन किया. जलाशयों के आसपास अतिक्रमण पर चिंता व्यक्त करते हुए सदर सीओ को जांच कर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया.
 
तालाब का निरीक्षण करते डीसी हेमंत सती व अन्य.
  • छठ घाटों पर व्यवस्था सुदृढ़ करने का निर्देश

Hazaribagh News : हजारीबाग डीसी हेमंत सती ने मंगलवा को शहर के हुडहुडू क्षेत्र के विभिन्न तालाबों और जलाशयों का निरीक्षण किया. उन्होंने विशेष रूप से छठ पर्व के मद्देनजर घाटों की स्थिति, जलाशयों के आसपास हो रहे अतिक्रमण और वहां सुविधाओं का जायजा लिया. उनके साथ डिप्टी मेयर अविनाश कुमार भी थे.


डीसी ने जोड़ा तालाब व लंबा तालाब के किनारे निर्मित कई घरों और चहारदीवारी का अवलोकन किया. जलाशयों के आसपास अतिक्रमण पर चिंता व्यक्त करते हुए सदर सीओ को जांच कर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया. कहा कि जलाशयों के संरक्षण व अतिक्रमण पर रोक लगाने के लिए संबंधित अधिकारी त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें.


वार्ड संख्या 34 के तालाब में आसपास के घरों की गंदगी गिरने समस्या से स्थानीय लोगों ने डीसी को अवगत कराया. इस पर डीसी ने संबंधित अधिकारियों को जल निकाली की व्यवस्था कर समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही