Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती ने जिले के विभिन्न प्रखंड क्षेत्रों में संचालित अल्ट्रासाउंड एवं जांच केंद्रों को पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के प्रावधानों का अनिवार्य रूप से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. उन्होंने स्पष्ट किया है कि बिना रेडियोलॉजिस्ट अथवा योग्य डॉक्टरों की उपस्थिति के अल्ट्रासाउंड जांच नहीं की जाए.
उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को जिले में संचालित अल्ट्रासाउंड एवं जांच केंद्रों की नियमित निगरानी एवं जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि यदि किसी जांच केंद्र में निर्धारित प्रावधानों का उल्लंघन करते हुए बिना रेडियोलॉजिस्ट तथा योग्य डॉक्टरों के अल्ट्रासाउंड किया जाता पाया गया, तो संबंधित केंद्र के विरुद्ध पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.
इसे भी पढ़ें:
उन्होंने सभी संबंधित जांच केंद्र संचालकों को निर्देशों का गंभीरता से अनुपालन करने तथा अल्ट्रासाउंड जांच से संबंधित सभी वैधानिक प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करने को कहा है. उन्होंने उपाधीक्षक अनुमंडल अस्पताल बरही एवं सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जिला हजारीबाग को निर्देशित किया कि अपने अपने क्षेत्र के अल्ट्रासाउंड जांच केंद्र का जांचकर रिपोर्ट प्रस्तुत करें.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

